शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Fashion
गुलाब जल की मदद से स्किन की सभी समस्या को करें दूर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गुलाब जल की मदद से स्किन की सभी समस्या को करें दूर

गुलाब जल की मदद से स्किन की सभी समस्या को करें दूर

N
डेस्क रिपोर्टर
आजकल की जिंदगी भागदौड़ से भरी हुई है, प्रदूषण और खानपान की अव्यवस्था की वजह से स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी के बीच एक्ने की समस्या से काफी लोग परेशान रहते है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि, स्किन पोर्स का बंद होना, स्किन टाइप का ज्यादा ऑयली होना, धूल और डस्ट से फेस पर  बैक्टीरिया, स्ट्रेस, या फिर खराब खानपान आदि। ऐसे में आप गुलाब जल की मदद ले सकते है।  

हर स्किन टाइप के लिए गुलाब जल कारगर साबित होता है। गुलाब जल स्किन को क्लीन करने के साथ-साथ अपने एंटीबैक्टीरियल गुण से स्किन इन्फेक्शन को दूर करने में मदद  करता है। जानिए गुलाब जल का आप कैसे प्रयोग कर सकते है। 

गुलाब जल को स्किन पर यूज करने के लिए आप 
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते है। यह मिट्टी रंग और रूप निखारने के लिए सदियों से इसका इस्तमाल किया जा रहा है। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पेस्ट बनाकर आप इसे अपने फेस पर लगाएं। ऐसा करने से क्लिक की कई समस्याएं दूर होगी। 


बतादें कि, नींबू में कई तरह के एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते है। जो स्किन को ठंडक देने का काम करने का काम करते है। इन दोनों का मिश्रण बनाकर आप इसे अपने फेस पर कम से कम 15 मिनट तक लगाकर रखें। फाई ठंडे साफ पानी से अपने फेस को क्लीन करलें।  

चंदन और गुलाब जल का पेस्ट आपके फेस पर लगाने से एक्ने की समस्या खत्म हो सकती है। चंदन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, जो बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते हैं। वहीं गुलाब जल में विटामिन सी और फेनोलिक्स की भरपूर मात्रा होती हैं।  जिससे यह एक प्राकृतिक जेल कि तरह काम करता है। साथ ही ये आपके फेस को ठंडक देने का भी  करता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें