N
डेस्क रिपोर्टर
स्किन के लिए लोग क्या कुछ नही करते पर फिर भी उनकी स्किन की समस्या दूर होने का नाम नही लेती। स्किन का ड्राई होना, पिंपल होना, चेहरे से निखार चले जाना और ब्लैकहेड्स जेसी समस्या बेहद परेशान करती है। इस तरह की समस्या से निजात पाने के लिए आप सालों से चले आ रहे कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकती हैं। इन घरेलू नुस्खों से आप स्किन की कई तरह की परेशानी दूर कर सकती है। तो आइए जानते है इन उपाएं के बारे में…
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी की मदद से आप ब्लैकहेड्स को आसानी से रिमूव कर सकते है। इसे यूज करने के लिए आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें और उसमे थोड़ा सा नीम का पाउडर, नींबू का रस और गुलाब जल को मिलाएं। अब इन सब को अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें। l
समुद्री नमक
समुद्री का नमक और शहद भी आपके फेस से जल्दी ब्लैकहेड्स को दूर कर सकते है। इसके लिए आप समुद्री नमक में थोड़ा सा शहद मिला कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करलें। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और 5 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें।
बेकिंग सोडा
अपने फेस पर बेकिंग सोडा को यूज करने के लिए आप एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा लें। अब इसमें दो बड़े चम्मच संतरे के छिलके का पेस्ट मिलाएं। इसके बाद दोनों को अच्छे से मिला कर एक पेस्ट तैयार करले। फिर 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

