शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
ठंड के कपड़ों से हो सकती है स्किन में एलर्जी! ध्यान दें इन बातों पर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ठंड के कपड़ों से हो सकती है स्किन में एलर्जी! ध्यान दें इन बातों पर

ठंड के कपड़ों से हो सकती है स्किन में एलर्जी! ध्यान दें इन बातों पर

N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड के मौसम में हॉट चॉकलेट पीने का, गरम गरम खाना खाने का, हल्की हल्की ठंडी हवा लेने का और ठंड के मौसम में स्टाइलिश कपड़े पहनने का अलग ही मजा होता है। हम सभी ठंड के मौसम में एक के ऊपर एक कपड़े पहनते हैं,  जिसमें अलग ही आनंद आता है।   पर इन ठंड के कपड़ों में एलर्जी और इन्फेक्शन होने का खतरा भी रहता है। क्योंकि ये कपड़े साल भर अलमारी में बंद रखे रहते है। 

ठंड के कपड़ों को पहनें से पहले ध्यान दें इन बातों पर 

एलर्जी का डर
* ठंड के कपड़े गर्मी के कपड़ों से अलग होते हैं, यह हमारी स्किन को रूखी होने से बचाने के साथ साथ ठंडी हवाओं से भी बचाते हैं। पर, ठंड के कपड़ों के कारण स्किन से जुड़ी एलर्जी भी हो सकती हैं। जिसमें ड्राई स्किन, खुजली और चकत्ते, छाले और सूजन जेसी समस्या हो सकती  है। ऐसा इस लिए होता है क्योंकि हम जल्द वाजी में इसे बिना साफ और धूप दिखा कर रख देते है। 
 
*कई लोग ठंड के मौसम में कपड़ों में मॉथ बॉल्स का यूज  करते हैं, ताकि उन कपड़ो में कीड़े न लग सके। नैप्थलीन बॉल्स के अंदर कैमिकल होता है। जो कपड़ों को बचाएं रखता है। पर अगर आप इन्हें बिना धोए पहनेंगे तो इससे आपकी स्किन पर रिएक्शन भी हो सकता है।

जब भी आप  ठंड के कपड़ों को बाहर निकालें, तो हमेशा इन कपड़ो को कम से कम एक दिन के लिए धूप में रख दें।

रखे हुए ठंड के कपड़ों को पहनने से पहले अच्छे से ज़रूर धोएं। कपड़ो को धोने के लिए हमेशा एंटी-एलर्जन और सोफ्ट करने वाला ही डिटर्जेंट यूज करें। इससे कपड़ो में आ रही कैमिकल्स और बदबू चली जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें