ठंड के मौसम में स्किन की देखभाल ज्यादा करनी होती हैं। क्योंकि इन मौसम में स्किन काफी ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। स्किन केयर के लिए महिलाएं और पुरुष तरह तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज करते है। कई बार इन प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स भी हो जाते है। ऐसी समस्याय से छुटकारा पाने के लिए इन जड़ी-बूटियों की मदद ले सकते हैं। जिनका यूज स्किन केयर के लिए पुराने ज़माने से होता आ रहा है। इसे यूज करने से आपकी स्किन ठंड के मौसम में मिनटों में सॉफ्ट और ग्लोइंग ही जाएगी। तो आइए जानते हैं ऐसी ही जड़ी-बूटियों के बारे में..
केसर
ठंड में स्किन केयर के लिए आप केसर का यूज कर सकती हैं। इसे आप दूध में केसर को मिला कर अपनी स्किन पर लगाएं, इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होगी। इसके साथ ही चेहरे पर हुए दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे। आपका रंग भी साफ होगा।
चंदन
चंदन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह स्किन के लिए एक वरदान होता है। आप इसे फेस पैक के जरिए अपने फेस पर यूज कर सकती है। इससे आपकी त्वचा तो मुलायम होने के साथ साथ स्किन में ग्लो भी आएगा।
हल्दी
अपनी स्किन को यंग और ग्लोइंग बनाने के लिए आप हल्दी का यूज कर सकती है। इसे आप हल्दी फेस पैक के जरिए यूज करें, इससे आपकी एजिंग का प्रभाव भी जल्द ख़त्म होगा। इसके साथ ही स्किन से जुड़ी हुई सारी दिक्कतें दूर होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

