N
डेस्क रिपोर्टर
आज के समय की लाइफ स्टाइल के कारण और तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट को यूज करने की वजह से कम उम्र में ही स्किन लूज होने लगती हैं। स्किन में कसाव लाने की चाहत में बहुत से लोग तरह-तरह की ब्यूटी ट्रीटमेंट की सहारा भी लेते है और इसमें न जाने कितने पैसे खर्च कर देते हैं। इतना कुछ कर के बाद भी उनको बेहतर रिजल्ट नहीं मिलता। पर कभी-कभी जिस तरह महंगी से महंगी दवाएं भी किसी तकलीफ को दूर नहीं कर पाती हैं वो एक छोटा सा घरेलू नुस्खा कर देता है। ठीक उसी तरह अच्छे से अच्छे ब्यूटी प्रोडक्ट भी जो काम नहीं कर पाता, वो एक छोटा सा घरेलू फेस पैक कर देता है।
तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही एक घरेलू फेस पैक के बारे में बताएंगे। जिसकी मदद से आप अपनी लूज स्किन को मिनटों में टाइट बना सकते है। तो आइए जानते है इस फेस पैक को कैसे तैयार करना है।
ऐसे करें फेस पैक तैयार
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आप एक बाउल लें और उसमे एक बड़ा चम्मच बेसन डाले एक अंडे का पीला हिस्सा लेकर बेसन में मिलाए। अब इसमें एक विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल डाले। फिर इन सब को अच्छी तरह से मिक्स करके एक गाड़ा पेस्ट के रूप में इसे तैयार कर लें।
इस पेस्ट को कम से कम 5 मिनट के लिए सेट होने दें। अब इस पैक को किसी ब्रश की मदद से अपने फेस और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर इस पैक को 20 मिनट बाद अपने फेस से हटा दें और नॉर्मल पानी से आप फेस को धो लें। दो हफ्ते में अपको फर्क समझ आ जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

