शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
कम उम्र में चेहरे पर आ रही है झुर्रियां, तो सोने से पहले करें ये काम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कम उम्र में चेहरे पर आ रही है झुर्रियां, तो सोने से पहले करें  ये काम

कम उम्र में चेहरे पर आ रही है झुर्रियां, तो सोने से पहले करें ये काम

N
डेस्क रिपोर्टर
हमारी खराब लाइफ स्टाइल के कारण हम आपकी स्किन और अपने खाने पीने का सही से ध्यान नहीं रख पाते है। इन्हीं सब आदत के कारण कम उम्र में फेस पर झुर्रियां पड़ना शुरू हो जाती है। एक उम्र के बाद झुर्रियां पड़ना स्वाभाविक सी बात होती है। पर अगर  ये झुर्रियां उम्र से पहले पड़ने लगें तो चिंता की बात है। अगर आप भी अपनी स्किन पर वक्त से पहले झुर्रियां नहीं देखना चाहते, तो आपको सोने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चहिए। तो चलिए जानते है कि, चेहरे को झुर्रियों से कैसे बचाया जा सकता है।  

जाने सोने से पहले किन कामों का करना है ज़रूर 

 
 
स्किन टोनिंग करें
सिर्फ दिन में एक बार स्किन की केयर करना सब कुछ नही होता। रात में सोते वक्त हमारी स्किन रिलैक्स रहती है ऐसे में रोज सोने से पहले अपने चेहरे की स्किन को टोन करें और अगर आप इसे रोज करने की आदत डाल लें तो इससे बेहतर और क्या होगा। अपको स्किन को टोन करने के लिए आप गुलाब जल का यूज कर सकती है। इसे यूज करने के लिए आप एक कॉटन बॉल में गुलाब जल को लेकर अपनी स्किन को अच्छे से क्लीन करे। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो आप गुलाब जल में नींबू का रस मिला कर यूज कर सकते है। 

रोज करें फेस मसाज  
जिस तरह शरीर की मसाज जरूरी होती है ठीक उसी तरह फेस की मसाज भी जरूरी होती है। मसाज करने से फेस को स्किन टाइट होती है और झुरियों जेसी समस्या कम होती है। रोज सोने से पहले स्किन टोनिंग के बाद अपने फेस की अच्छे से मसाज करें। मसाज करने के लिए आप एलोवेरा जेल भी यूज कर सकती है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप शहद और नींबू के रस का भी यूज कर सकती है। अपने फेस पर मसाज कम से कम पांच मिनट तक करें। ऐसा करने से आपकी स्किन से फाइन लाइन जेसी समस्या दूर हो जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें