ठंड के मौसम में स्किन और बालों को खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में स्किन के साथ साथ बाल भी ड्राई होने लगते हैं। जिसके करण फेस और चेहरे पर रैश और एजिंग जेसी समस्या आने लगती है। वहीं बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं और बालों में फ्रिजीनेस के कारण डैंड्रफ आने लगते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों कि मदद लेकर इस तरह की समस्या को दूर कर सकते है। बता दें कि आप नारियल तेल और सेंधा नमक का यूज अपनी स्किन और बालों की कई सारी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। सेंधा नमक में मैग्नीशियम, पोटैशियम, मिनरल्स और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं जो स्किन के पीचए लेवल को बैलेंस रखने का काम करते हैं। वहीं नारियल के तेल में प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स, कैल्शियम, मैग्नीज और सेलिनियम कि भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। तो चलिए जानते है क्या है नारियल के तेल और सेंधा नमक के फायदे।
पीएच बैलेंस बनाए रखना
नारियल तेल और सेंधा नमक स्किन के पीचए लेवल को बैलेंस बना कर रखता है। इनमें एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण मौजूद होते हैं, जो जलन और ब्रेकआउट को खत्म कर स्किन को कोमल और मुलायम बनाता हैं। इसे यूज करने से स्किन की परतों में नमी बनी रहती है और ये काफी वक्त तक ग्लो करती हैं। इसे यूज करने के लिए आप दो चम्मच सेंधा नमक में एक चम्मच नारियल के तेल को अच्छे मिक्स करें और 10 से 15 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर नॉर्मल पानी से अपने अपने फेस को धो लें।
स्किन को बनाता है सॉफ्ट
अपनी स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए भी आप इन दोनों का यूज कर सकते हैं। सेंधा नमक एक्सफोलिएटर की तरह आपकी स्किन के लिए काम करता है जो मृत कोशिकाओं को पूरी तरह से खत्म कर देता हैं। वहीं नारियल का तेल स्किन को पोषण देता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

