शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Fashion
स्किन में हो रही है टैनिंग, तो करें ऐसे कच्चे दूध का इस्तमाल, होगी सभी समस्या दूर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
स्किन में हो रही है टैनिंग, तो करें ऐसे कच्चे दूध का इस्तमाल, होगी सभी समस्या दूर

स्किन में हो रही है टैनिंग, तो करें ऐसे कच्चे दूध का इस्तमाल, होगी सभी समस्या दूर

N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड के मौसम में सुनहरी धूप भला किसे पसंद नही होती। ज्यादातर लोग ठंड कि ठिठुरन से बचने के लिए  बेसब्री से धूप निकलने का इंतजार करते हैं और घंटों धूप में बैठ रहते हैं। पर कई बार ये आनंद सजा में तब्दील हो जाता है। धूप के कारण स्किन पर टैनिंग  होने लगती है और आपके फेस का निखार धीरे धीरे कम होने लगता है। पर आप इस समस्या को भी दूर कर सकती है। स्किन केयर के लिए कुछ लोग न जाने क्या क्या करते है पर इसके बाद भी उन्हें वो रिजल्ट नही मिलता जिसकी वो उम्मीद लगाए बैठे रहते है। तो आज हमको बताएंगे जिसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नही करनी होगी और अपको असर भी नजर आएगा।  स्किन के लिए कच्चा दूध काफी अच्छा होता है। यह आपकी हर तरह कि परेशानी को चुटकियों में हल कर सकता है।

 
टैनिंग एक बेहद आम समस्या है पर क्या आप जानते हैं कि कच्चा दूध स्किन कि टैनिंग को दूर करने का सबसे असरदार तरीका है। कच्चा दूध प्रोटीन, विटामिन और आयरन का अच्छा खासा सोर्स होता है इसके साथ ही  यह फाइबर से भी भरपूर होता है। जो टैनिंग से निजात दिलाने में काफी असरदार होता है। तो चलिए जानते हैं कि कच्चे दूध को स्टेप बाय स्टेप कैसे यूज करना है।

बेस्ट क्लीजिंग है दूध
दूध फेस के डर्ट पार्टिकल्स को साफ करने के साथ  फेस को मॉश्चराइज करने का काम करता है। जिससे फेस को नेचुरल ग्लो मिलता है। इसे यूज करने के लिए आप एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा दूध लें अब इसमें दूध के हिसाब से एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिक्चर से अपने फेस और गर्दन पर अच्छे से लगाए और हल्के हाथों से मसाज करें। लगभग 5 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।

दूध की मदद से करें फेस को स्क्रब
टैनिंग के कारण फेस पर डेड स्किन सेल्स काफी ज्यादा हो जाते है। दूध चेहरे के इन्ही डेड स्किन सेल्स को पूरी तरह से खत्म करने का काम करता है। ऐसे में अपने फेस से टैनिंग को दूर करने के लिए आप दूध के फेस मास्क को यूज कर सकती है। इसे तैयार करने के लिए आप  एक कटोरी में 3 बड़ा चम्मच कच्चा दूध लें। फिर इसमें 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच बेसन को मिक्स करे, अब इस पेस्ट को अपने फेस पर अच्छे से लगाएं। 4 से 5 मिनट बाद अपने फेस को धो ले।

 
फेस मास्क यूज करें 
दूध का फेस मास्क यूज करने से फेस से टैनिंग हटाने के साथ साथ चेहरे में नमी बनी रहती है। इसे तैयार करने के लिए आप एक चुटकी मुल्तानी मिट्टी में तीन चम्मच दूध मिला कर अच्छे से मिक्स करलें। अब इस पेस्ट को अपने फेस पर अच्छे से अप्लाई करें और इस कम से कम 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने फेस को नॉर्मल  पानी से धुल लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें