शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Fashion
चायपत्‍ती का इस तरह करें प्रयोग, कम उम्र में हो रहे सफेद बाल होंगे काले
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चायपत्‍ती का इस तरह करें प्रयोग, कम उम्र में हो रहे सफेद बाल होंगे काले

चायपत्‍ती का इस तरह करें प्रयोग, कम उम्र में हो रहे सफेद बाल होंगे काले

N
डेस्क रिपोर्टर
आज के समय हर दूसरे व्यक्ति के कम उम्र में सफेद  बाल हो रहें है। इस समस्या से हर तीसरा इंसान जूझ रहा है। जब छोटी उम्र में बाल सफेद होते है तो हर कोई टोकता रहता है। इन सफेद बालों की समस्‍या को पूरी तरह से दूर करने के लिए आप ब्लैक टी का यूज कर सकते है। टैनिक एसिड से भरपूर ब्लैक टी आपके बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। यह बालों को नेचुरल तरीके से काला करने में मदद करता है। ब्‍लैक टी बालों को काला तो करता ही है इसके साथ ही यह  बालों को नरिश करने के साथ साथ हेल्‍दी और शाइनी भी बनाती है। तो चालिए जानते है कि आप कम उम्र में हो रहे सफेद बालों को कैसे फिर से काला कर सकते है।

 
 
 
 
 
ऐसे करें चायपत्‍ती का प्रयोग
इसे बनाने के लिए 2 कप पानी में कम से कम 5 से 6 चम्मच चाय की पत्ती मिला लें फिर  इस पानी को अच्छे से उबाल लें। फिर इस पानी में अपने बालों को 25 से 30 मिनिट तक भिगोकर रखे। जब समय पूरा हो जाए तो अपने बालों को अच्छे से नॉर्मल पानी से साफ कर लें।  

 
 
ब्लैक टी और  कॉफी
इसके लिए आप  2 से 3 चम्मच कॉफी बीन्स लें। इसके बाद इन बीन्स को अच्छे से पीस लें। इन पीसे हुए बींस को कम से कम 3 कप पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। फिर इसमें तीन ब्लैक टी बैग्स डालें। जब पानी निर्मल हो जाए उसके बाद इसे अपने बालों में लगाएं। एक घंटे बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें