N
डेस्क रिपोर्टर
गर्मियों का मौसम आ चुका है। आते ही स्किन से रिलेटेड कई तरह की दिक्कतें होने लगी है। इस मौसम में टैनिंग, डिहाइड्रेशन जैसी कई तरह की समस्याएं परेशान करती है। सूरज की तीखी रोशनी में स्किन बुरी तरह झुलने लगती है। इससे बचने के लिए लोग कई तरह कि चीज़ों का यूज करते है पर उनको इससे कोई फायदा नही होता।
जब भी आप घर से बाहर निकलें अपना फेस अच्छे से कवर करें और निकलने से 20 मिनट पहले सन्स्क्रीन जरूर लगाएं। ध्यान दें कि सन्स्क्रीन अच्छी क्वालिटी की हो। इसके साथ ही अपने फेस पर ताजगी और खूबसूरती लाने के लिए आप घर पर बने फेस पैक कि मदद ले सकते है। जो आपकी स्किन की ग्लो बनाने का काम करेगी। इसके साथ ही ये आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगाएंगी। आज हम आपको शहद और पपीते से बने फेस पैक के बारे में बताएंगे। जो आपकी स्किन को ग्लो बनाने का काम करेगा।
फेस पैक बनाने कि सामग्री
शहद एक
मैश किया हुआ पपीता
संतरे का पल्प या फिर इसका पाउडर
कैसे बनाना है फेस पैक
फेस पैक को तैयार करने के लिए आप सबसे पहले शहद को मैश किए हुए पपीता में मिलाएं अब इसमें संतरे का पल्प मिलाएं अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस तैयार फेस पैक को अपने फेस पर अच्छे से लगाएं। फिर इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें। इस फेस पैक को यूज करने से आपकी स्किन क्लीन होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

