N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। आंखों का मेकअप अगर अच्छे से किया जाए तो ये मिनटों में आपके फेस के लुक को बदल देता है। आंखो का मैकअप सिर्फ आईशैडो, मस्कारा और लाइनर लगाने पर ही पूरा नहीं होता है। एक अच्छा और परफेक्ट लुक पाने के लिए और भी चीज़ें जरूरी होती हैं। अगर आप अपनी आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो मेकअप से पहले इन बातों का रखें ध्यान।
बनाए आईब्रोज़ शेप
सबसे पहले अपनी आईब्रोज़ का शेप सही से बनाए। आंखें के मेकअप के लिए बहुत जरूरी है सही से आईब्रोज़ बना वाना। आपकी आईब्रोज़ न बहुत ज्यादा पतली होनी चाहिए और न बहुत ज्यादा मोटी।
प्राइमर
हमारी आंखें चेहरे का एक बहुत जरूरी हिस्सा होती है। जिसे कई लोग इग्नोर करके अपने चेहरे की चमक पर ध्यान देते है। मॉइश्चराइजिंग, टोनिंग, क्लीजिंग को सिर्फ चेहरे तक की सीमित रखते हैं पर इसका इस्तमाल आंखों के आसपास भी करना चाहिए।
डार्क शेड्स के साथ करें एक्सपेरिमेंट
आंखों को बोल्ड और बड़ी दिखाने के लिए मेकअप करते वक्त डार्क शेड्स का यूज करें। वैसे तो अभी न्यूड शेड्स का ट्रैंड चला है। पर आप इसको अपने फंक्शन के हिसाब से करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

