ठंड के मौसम में लोग अपनी स्किन को सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए कई तरह के उपाएं अपनाते हैं। पर इन उपाओं के बाद भी उनकी स्किन में कोई फर्क नजर नहीं आता है। अगर आप भी अपनी डल हुई स्किन पर कुदरती निखार लाना चाहते हैं तो आप टमाटर फेस मास्क का यूज करें। टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट कि भरपूर मात्रा होती है। जो स्किन से टैनिंग जैसी परेशानी को दूर करने में मदद करती है। टमाटर स्किन से डेड स्किन को हटाता है। चलिए जानते है कि आप टमाटर को अपनी स्किन के लिए कैसे शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े : पिछले 24 घंटों में 25 से अधिक स्कूली बच्चों को कोरोना ने लिया अपनी चपेट में
ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं टमाटर का फेस मास्क
टमाटर और शहद का मास्क
इस मास्क को बनाने के आप एक कद्दूकस किया हुआ टमाटर लें फिर इसमें एक चम्मच शहद को मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को अपने फेस पर अच्छी तरह से लगाएं और 15मिनट बाद नॉर्मल पानी से फेस को गुनगुने पानी से धोएं। इसके बाद अपनी स्किन पर मॉश्चराइजर लगाएं। इस मास्क को आप हफ्ते में दो दिन लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में कोरोना बड़ा ब्लास्ट, पिछले 24 घंटों में आए 2040 संक्रमित
टमाटर और हल्दी का मास्क
इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में एक टमाटर का पेस्ट लें फिर उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें। अब इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15मिनट बाद गुनगुने पानी से अपने फेस को अच्छे से धो लें। इसके बाद अपने फेस पर मॉश्चराइजर लगा लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

