शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Fashion
सिर्फ स्किन के लिए ही नही बालों के लिए भी फायदेमंद है हल्दी, जानें कैसे
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सिर्फ स्किन के लिए ही नही बालों के लिए भी फायदेमंद है हल्दी, जानें कैसे

सिर्फ स्किन के लिए ही नही बालों के लिए भी फायदेमंद है हल्दी, जानें कैसे

N
डेस्क रिपोर्टर
बालों को हेल्दी बनाए रखना बेहद कठीन होता है। इसके लिए कई सारे लोग न जाने क्या क्या करते है, पर इन सब के बाद भी बालों की समस्या दूर होने का नाम नहीं लेती हैं। बालों को सुंदर और मजबूत बनाने के लिए कई लोग खास हेयर केयर टिप्स को फॉलो करते हैं। तो कुछ लोग मंहगे हेयर प्रोडक्ट्स का यूज करते है। वहीं  कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने की हर संभव कोशिश करते हैं। अगर आप भी अपने बाल टूटने, बालों में डैंड्रफ और ड्राईनेस जेसी समस्या से परेशान हैं तो हल्दी आपकी काफी मदद कर सकती हैं। बालों पर हल्दी का यूज करने से कई हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता हैं।  

 
आयुर्वेद में हल्दी को काफी गुणकारी माना गया है। एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल तत्वों से भरपूर होने कि वजह से हल्दी न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और स्किन पर निखार लाने का काम करती है  बल्कि इसके इस्तेमाल से आप अपने  बालों को भी हेल्दी बना सकते है। तो आइए जानते है बालों पर इसे कैसे यूज करना हैं।

बालों पर ऐसे करें हल्दी का इस्तेमाल
हल्दी का हेयर मास्क तैयार करने के लिए आप  दो चम्मच हल्दी पाउडर लें,  2 चम्मच शहद और दो अंडे मिलाकर एक पेस्ट तैयार करलें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और लगाकर आधे घंटे बाद नॉर्मल पानी से अपने बाल को धो लें। ये हेयर मास्क आपके बालों को जड़ से मजबूत बनाने के साथ इन्हें सॉफ्ट और शाइनी भी बनाएगा। 

इसके साथ ही आप  नारियल के तेल में हल्की सी हल्दी मिलाकर भी अपने बालों की मालिश कर सकती हैं। इससे बाल डैंड्रफ फ्री हो जाएंगे। इसके साथ ही आप हल्दी के साथ शहद और कच्चा दूध मिला कर भी अपने बालों में लगा सकती है इससे बालों की हर तरह की समस्या दूर होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें