शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
ठंड में अपनी बॉडी पर ऐसे लगाएं उबटन, स्किन करेंगी ग्लो
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ठंड में अपनी बॉडी पर ऐसे लगाएं उबटन, स्किन करेंगी ग्लो

ठंड में अपनी बॉडी पर ऐसे लगाएं उबटन, स्किन करेंगी ग्लो

N
डेस्क रिपोर्टर

ठंड के मौसम में सिर्फ फेस की ही स्किन रूखी और बेजान नहीं होती है, बल्कि पूरी बॉडी की स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए ठंड के मौसम में जरूरी होता है की आप अपने फेस के साथ साथ अपनी पूरी बॉडी की स्किन का भी ख्याल रखें। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते है जो अपनी बॉडी स्किन केयर के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट यूज करते हैं। पर इन प्रोडक्ट से इसका कोई खास असर नहीं आता है। ऐसे में अगर आप घरेलू उबटन का यूज करेंगी तो आपको फर्क जरूरी नजर आएगा और आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी।


हम सब जानते है कि सदियों से स्किन की देखभाल के लिए उबटन लगाने की परंपरा चली आ रही है। तो क्यों ना इस बार हम अपनी स्किन के लिए घर पर ही उबटन तैयार करें। आइए जानते है घर बैठे कैसे उबटन को तैयार करें और इसे कैसे यूज करें।


ऐसे तैयार करें उबटन

उबटन तैयार करने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में एक चम्मच हल्दी, थोड़ा सा दही और गुलाब जल लें और इन सभी को अच्छे से मिक्स करलें। इसके बाद इसमें एक चुटकी केसर मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा बेसन और एक चम्मच बादाम का तेल मिलाएं और इन सभी को अच्छे से मिक्स कर के एक पेस्ट के रूप में तैयार करलें। बस अब आपका उबटन तैयार है। 


ऐसे करें उबटन का यूज

ठंड में उबटन को नहाते समय साबुन की जगह यूज करें। इसे अपनी बॉडी पर हल्के हाथों से अप्लाई करें फिर धीरे-धीरे उबटन से स्किन की मसाज करें, फिर शॉवर ले लें। आप इसे फेस पैक बना कर भी उसे कर सकती हैं। इस उबटन को अपने फेस पर अच्छे से लगाए और 10 मिनट बाद नॉर्मल पानी से अपने फेस धो लें।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें