शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
गर्मी के मौसम में करें इस फेस पैक का इस्तेमाल, स्किन होगी ग्लोइंग
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गर्मी के मौसम में करें इस फेस पैक का इस्तेमाल, स्किन होगी ग्लोइंग

गर्मी के मौसम में करें इस फेस पैक का इस्तेमाल, स्किन होगी ग्लोइंग

N
डेस्क रिपोर्टर
गर्मी कि शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सभी लोग अपने फेस और स्किन को गर्मियों के कहर से बचाने के लिए तरह तरह के तरीको की तलाश कर रहे है। ऐसे में अपने चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के साथ फेस को ठंडा रखना भी बेहद जरूरी है। बतादें कि, आप  कुछ प्राकृतिक नुस्खों का यूज कर होममेड फेस पैक तैयार कर सकते है। इसकी मदद से आप अपने फेस को नेचुरली फ्रेश और कूल रख पाएंगे। गर्मियों के मौसम में   कुछ लोग ठंडी चीजों को अपनी  डाइट में शामिल कर लेते हैं। इसके साथ ही अपने फेस पर बर्फ लगाने जेसी चीजों का भी यूज करते है।

फेस पर इनका असर सिर्फ कुछ देर के लिए ही रहता है। इसके बाद चेहरा फिर से डल लगने लगता है। इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ नेचुरल फेस पैक। इसकी मदद से आपके फेस पर चुटकियों में निखार आ जाएगा। 

खीरा और एलोवेरा का फेस पैक
खीरे में  विटामिन सी, विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट एजेंट मौजूद होते है जो चेहरे की डेड स्किन सेल्स को खत्म करके फ्रेश और चमकदार बनाने का काम करता है। वहीं, एंटी-एजिंग और एंटी-बैक्टीरियल तत्वों से युक्त एलोवेरा स्किन के दाग और धब्बों और झुर्रियों को कम करने का काम करता हैं। साथ ही  फेस को मॉइश्चाइज रखता है। 

इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आप 1 कद्दूकस किए हुए खीरे में 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाएं। इसके बाद अपने फेस पर इस पेस्ट को लगाएं। 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें। 

आलू का फेस पैक 
गर्मियों में आलू का फेस स्किन को ठंडा रखने के साथ-साथ चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करने का काम करता है। साथ ही यह फेस पर  निखार लाने का भी असरदार नुस्खा है। इसे तैयार करने के लिए आप एक आलू के रस में कच्चा दूध मिलाएं। फिर इसे  अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने फेस और गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें