N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड आते ही स्किन से रिलेटेड कई सारी समस्या सामने आने लगती है। जिसमे से ठंड में होंठों का फटना एक आम सी समस्या है। कई लोगों के होंठ इतने ज्यादा फटने लगते हैं कि उनकी होठों की स्किन की पपड़ियां निकलने लगती हैं। जिसमे कई बार खून भी निकलने लगता है। ऐसे में आप अपने होठों को लिप बाम की मदद से उसकी त्वचा को सॉफ्ट रख सकते हैं और उसे फटने से बचा भी सकते हैं। होंठ शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जहां ब्लड सर्कुलेशन बेहद धीमे होता है। इसके साथ ही यहां के ऑयल ग्लैंड भी एक्टिव नहीं हो पाते है। यही कारण है की होंठों की त्वचा की खास देखभाल करनी पढ़ती है। अगर आप पानी कम पीते है तो एक ये भी कारण हो सकता है आपके होंठ फटने का। ऐसे में कई लोग होंठों को फटने से बचाने के लिए तरह तरह के तरीके आजमाते हैं। ऐसे में हम आपको घर के बने
घर पर बनाएं अपना फेवरेट लिप बाम
लेमन लिप बाम
घर पर लेमन लिप बाम बनाने के लिए आपको बस शहद, पैट्रोलियम जैली और नींबू की जरूरत होगी। पैट्रोलियम जैली को माइक्रोवेव में रख कर इसे मेल्ट कर लें। जब ये पूरी तरह से मेल्ट हो जाए फिर इसमें नींबू और शहद को मिला कर अच्छे से मिक्स करलें। अब एक डिबिया में रखकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
रोज बाम
आप रोज (Rose) का लिप बाम बना कर भी यूज कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुलाब की पत्तियों को एक कटोरी में पीसकर रखें फिर इसमें बादाम का तेल और बी-वैक्स को अच्छे से मिलाएं। इसे माइक्रोवेव में एक से दो मिनट के लिए गर्म करें फिर इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

