N
डेस्क रिपोर्टर
शादी-पार्टी में जाना तो बहुत अच्छा लगता है पर ठंड के मौसम में रात को पार्टी और शादी से वापस आने के बाद ठंडे पानी से अपने चहरे के मेकअप को रिमूव करना बेहद मुश्किल होता है और इस मेकअप वाले फेस के साथ आप सो भी नहीं सकते, क्योंकि लंबे समय तक चेहरे पर रहने से आपकी स्किन को नुकसान भी हो सकता है। तो आइए हम आपको बताते है की, कैसे इस समस्या से छूटकारा पा सकते है। जिससे आपका मेकअप भी आसानी से रिमूव हो सके और चेहरे पर ठंडे पानी का यूज भी न करना पड़े।
दूध और बादाम तेल का करें यूज
ठंड के मौसम में अगर आप मेकअप हटाने के लिए पानी का यूज नहीं करना चाहते है तो इसके लिए आप दूध और बादाम के तेल का इस्तमाला कर सकते है। इस यूज करने के लिए आप एक बाउल में दूध और एक बड़ा चम्मच बादाम के तेल को लें और उसे मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिक्सचर में रुई या फिर आप नैपकिन को डुबोकर निचोड़ लें और फिर इससे अपना मेकअप रिमूव करें। इसे यूज करने से आपका मेकअप चंद मिनट में ही रिमूव हो जाएगा।
गुलाब जल और ग्लिसरीन का करें यूज
गुलाब जल और ग्लिसरीन दोनों ही आपकी स्किन के लिए बेहद अच्छा होता है। इन दोनों का यूज आप अपने मेकअप रिमूव के लिए कर सकते हैं। इसे यूज करने के लिए आप एक कप गुलाब जल लें और उसमें चौथाई कप एलोवेरा जेल के साथ दो चम्मच ग्लिसरीन मिक्स मिला लें। फिर इन सब को अच्छे से मिक्स करलें। अब आप इसका इस्तमाल अपने मेकअप को रिमूव करने के लिए कर कर सकते है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

