शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Fashion
ठंड के मौसम में हो रही है स्किन ड्राई और बेजान तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ठंड के मौसम में हो रही है स्किन ड्राई और बेजान तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को

ठंड के मौसम में हो रही है स्किन ड्राई और बेजान तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को

N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड के मौसम में स्किन ड्राई होने लगती है और ये समस्या बेहद आम है। पर कई लोग इस मौसम में तरह तरह के प्रोडक्ट अपने चेहरे पर लगाते है जिससे स्किन की समस्या और बढ़ जाती हैं। ठंड के मौसम में चेहरे की खुबसूरती बनाए रखने के लिए अपनी स्किन के साथ एक्‍सपेरिमेंट करने से थोड़ा बचे। अपनी स्किन में नेचुरल चीजों इस्तमाल करें। यहां आज  हम आपको बताएंगे की ठंड के मौसम में अपनी फेस की स्किन  पर निखार कैसे लेकर आए। इसके लिए हम आपको होम रेमेडीज (Home Remedies) का उपयोग बताएंगे। तो चलिए जानते है। 


 
 
ठंड में गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो  चलिए जानते है कैसे यूज करना है..

कैसे करें ग्लिसरीन, गुलाब जल और नींबू का इस्तमाल
ठंड के मौसम में ग्लिसरीन और नींबू को यूज करने से स्किन  सॉफ्ट होती है और उसमे निखार भी आता है। इसे यूज करने के लिए रात में सोने से पहले ग्लिसरीन, गुलाब जल और नींबू के रस को अच्छे से मिक्स करें फिर इसे एक क्रीम की तरह अपने फेस पर लगा ले। 


कैसे करें नारियल के तेल का यूज
अगर आपकी  स्किन बेजान और रूखी हो रही है तो इसके लिए नारियल का तेल बेहद असरदार है। इसे लगाने के लिए आप रात में सोने से पहले अपने हाथ पैर धोकर इसे गर्म करके अपनी स्किन पर लगाए। इसे अपको स्किन ड्राई नहीं होगी और ठंड के मौसम में बची भी रहेगी। 


बादाम के तेल को करें इस्‍तेमाल
अगर आपको डार्क सर्कल हो रहे है तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इसे यूज करें के लिए अपने चेहरे को अच्छे से धोलें फिर अपनी आंखो के आस पास बादाम के तेल को लगाए। इससे आपके डार्क सर्कल पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। 


एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल 
एलोवेरा हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवरा में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है। इसे आप रात में सोने से पहले अपनी फेस की स्किन पर लगाए। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें