N
डेस्क रिपोर्टर
बरसों से औषधीय गुणों से भरपूर नीम की पत्तियों का इस्तेमाल होते आ रहा है। इन पत्तियों की मदद से संक्रमण को दूर रखा जा ही सकता है इसके साथ साथ यह स्किन की खूबसूरती को निखारने के लिए भी आपकी काफी मदद कर सकती है। वहीं मानसून के मौसम में नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित होता है।
यह बरसात में होने वाली बीमारियों को दूर रखने के साथ साथ बैक्टीरिया आदि से भी बचाव करती हैं। इसके साथ ही बारिश के मौसम में होने वाली स्किन की सभी समस्याओं से राहत दिलाने में भी यह काफी लाभदायक होती है। तो चलिए जानते है स्किन के लिए नीम की पत्तियां कितनी फायदेमंद साबित होगी है।
एक्ने की समस्या करे दूर
नीम में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी मौजूद होते है, जो एक्ने जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में आपकी काफी मदद कर सकती है। इसके साथ ही नीम में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी भी होती हैं, जो पिंपल्स और एक्ने को रोकने के साथ साथ पोर्स को संक्रमण से बचाने में आपकी मदद करती हैं। इसके लिए आप आप नीम की पत्तियों को पीसकर बेसन और हल्दी के साथ मिलाकर अपने फेस पर लगाएं।
ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की समस्या होगी दूर
नीम की पत्तियों में एक्सफोलिएटिंग एजेंट मौजूद होते हैं। यह स्किन पोर्स को क्लीन करने के साथ साथ इन्हें टाइट करने में मदद करती है। इससे ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स जैसी समस्याएं खत्म होती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में कुछ नीम के पत्ते ले और और 15 मिनट के लिए उसे उबाल लें। अब ठंडा होने के बाद इसे अपने फेस पर स्प्रे करें। इससे आपकी स्किन को सभी समस्या दूर होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

