N
डेस्क रिपोर्टर
हम हमेशा कॉफी का यूज पीने के लिए ही करते आए हैं। पर क्या आप जानते है की इसकी मदद से आप अपनी स्किन की कई सारी प्रॉब्लम को दूर कर सकती है! कॉफी में एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो हमारी स्किन को फ्री रेडिक्लस से होने वाले नुकसान से बचाए रखते हैं। इसका यूज कर आप डार्क सर्कल्स और मुंहासे तक को ठीक कर सकते है। स्किन केयर के लिए इसका यूज अलग अलग तरीकों से किया जाता है।
कॉफी को फेस पैक बना कर यूज करना अभी सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसे यूज करने से ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। जो स्किन में आ रही सूजन को ठीक कर देता है। तो चालिए जानते है कि स्किन के लिए कॉफी कितना फायदेमंद होती है।
डार्क सर्कल को करती है ठीक
अगर आपको डार्क सर्कल हो रहे है तो आप कॉफी का को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कैफीन प्राकृतिक ब्लीच के रूप ने काम करता है और आंखों के नीचे आ गए डार्क सर्कल के रंग को हल्का करने में मदद करता है। इसको यूज करने के लिए आप एक चम्मच कॉफी पाउडर लें और उसमे एक चम्मच शहद और विटामिन ई के तेल की कुछ बूंदों डालें फिर इसे अच्छे से मिक्स करलें। अब इस पेस्ट को अपनी आंखों के नीचे अच्छे से लगाए और इसे 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें।
मुंहासे
कॉफी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। जो मुहांसों जेसी समस्या को दूर करते है। इसके लिए आप कम से कम 3 चम्मच पिसी हुई कॉफी लें और उसमें 2 चम्मच ब्राउन शुगर को मिलाकर एक पेस्ट तेयार कर लें। फिर इसमें 3 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और फिर इस स्क्रब को अपने पूरे फेस पर लगा कर मसाज करें। फिर 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

