आज की लाइफ स्टाइल देखी जाए तो बालों का सफेद होना आम बात है। सफेद बाल उम्रदराज लोगों के लिए ही नहीं होते है, बल्कि युवाओं को भी होते है। कई लोग इन सफेद बालों से बचने के लिए हेयर कलर का यूज करते है। जिसमें लोगों को काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। कुछ लोग घर पर बालों को कलर करते है तो कुछ इसके लिए ब्यूटी पार्लर जाना पसंद करते है। पर ज्यादतर लोगों के साथ दिक्कत ये आती है कि उनके बालों में कलर ज्यादा दिनों तक टिकता नहीं है। जिसके कारण लोगों को कभी हफ्ते में तो कभी पंद्रह दिन में अपने बालों को कलर करना पड़ता है। तो आइए आज हम आपकी इस परेशानी से दूर करने में मदद करेंगे और ये कैसे होगा वो जानते है…
बालों में कलर के बाद 3 से 4 दिन शैम्पू न करें
कई लोग बालों को कलर करने के बाद एक-दो दिन में ही अपने बालों में शैम्पू कर लेते हैं। जबकी इस करना आपके कलर हुए बालों के लिए बिल्कुल सही नही है। बालों में कलर करने और करवाने के बाद कम से कम तीन से चार दिनों तक बालों में शैम्पू नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से हेयर क्युटिकल कलर लॉक हो जाता है।
सही शैम्पू को करें चूस
अगर आप अपने बालों में कलर को लम्बे समय तक टिकाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप शैम्पू लेने से पहले थोड़ा सोचे और सही शैम्पू को ही चूस करें। अपने बालों को धोने के लिए गलती से भी नार्मल शैम्पू का यूज न करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

