शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Fashion

शहद का करेंगे प्रयोग तो बिना मेकअप भी चेहरे पर आएगा ग्‍लो

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शहद का करेंगे प्रयोग तो बिना मेकअप भी चेहरे पर आएगा ग्‍लो

शहद का करेंगे प्रयोग तो बिना मेकअप भी चेहरे पर आएगा ग्‍लो

N
डेस्क रिपोर्टर
अगर आपकी स्किन रूखी, बेजान और डल हो गई है और मेकअक के बिना आप अपने चेहरे को नही रख पा रहे है, तो ऐसे में आपकी त्‍वचा को एक्‍स्‍ट्रा केयर की जरूरत है। स्किन के लिए सबसे जरूरी होता है की उसको अच्छे से क्‍लीन करे और इसके लिए बेहतर क्‍लीनजर का ही यूज करें। पर बेहतर का मतलब यह नहीं होता है की वो महंगा हो और  कैमिकल से भरा कोई  प्रोडक्‍ट हो। स्किन के लिए आप जितना ज्यादा  नेचुरल प्रोडक्‍ट का यूज करेंगे अपको उतना ही अच्छा नतीजा देखने को मिलेगा। इन दिनों मार्केट में स्किन केयर और ब्‍यूटी के प्रोडक्‍ट्स की भरमार है। जिसमें मौजूद कैमिकल्‍स प्रोडक्‍ट्स आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको  नेचुरल क्‍लीनजर के यूज करने का तरीका बताएंगे जिसे यूज करके आपके चेहरे पर नेचुरल ग्‍लो आएगा और स्किन की सारी समस्‍याएं दूर  हो जाएगी।
 
शहद 
अगर आप अपने फेस की अच्छे से केयर करना चाहती है तो आप नेचुरल हनी का यूज कर सकती है। इसे यूज करने के कई फायदे है। स्किन को पूरी तरह से क्लीन करने के साथ साथ  फेस के प्राकृतिक तेलों को भी साफ करता है। इसे यूज करने से आपकी  स्किन सॉफ्ट  बनेगी और ड्राइनेस की समस्‍या भी दूर होगी। शहद के अंदर  एंटी-माइक्रोबियल के  गुणों पाए जाते है जिसके वजह से आपकी स्किन में अगर कोई भी दिक्कत होगी तो उसे ये हील कर लेगा। शहद में पाए जाने वाल  एंजाइम त्‍वचा को पोषण देने का काम करते है 

केसे करें यूज
फेस पर अगर आप साबुन को यूज करते है तो उसकी जगह ऑर्गेनिक शहद का यूज करें। इसे लगाने के लिए आप एक चम्‍मच शहद को अपने हाथ पर लें और चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगा लें फिर  हल्के हाथों से धीरे धीरे चेहरे पर मालिश करें। 5 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें