सोमवार, 14 सितंबर 2026
Logo
Fashion

जाने कैसे आसान तरीकों से लिक्विड फाउंडेशन को कर सकते है अप्लाई, इन ट्रिक्स को करें फॉलो

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जाने कैसे आसान तरीकों से लिक्विड फाउंडेशन को कर सकते है अप्लाई, इन ट्रिक्स को करें फॉलो

जाने कैसे आसान तरीकों से लिक्विड फाउंडेशन को कर सकते है अप्लाई, इन ट्रिक्स को करें फॉलो

N
डेस्क रिपोर्टर
फाउंडेशन मेकअप का बहुत जरूरी हिस्सा होता है। चाहें आप नॉर्मल मेकअप करें या फिर हैवी, किसी भी तरह के मेकअप का यह बेस होता है। अगर आप मेकअप का बेस अच्छे तरीके से लगाए तो आपका ओवर ऑल मेकअप एक दम परफेक्‍ट होगा। अगर आपने अभी ही मेकअप करना शुरू किया हैं तो आपको बता दें कि आपके लिए लिक्विड फाउंडेशन का यूज करना थोड़ा आसान हो सकता है। इसे यूज करने से पहले आपको यह पता होना बहुत जरूरी है कि,  लिक्विड फाउंडेशन का यूज  किस तरह कि स्किन के लिए परफेक्‍ट होता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है और थोड़ी चिप चिपी है तो आप लाइट लिक्विड फाउंडेशन का यूज कर सकते है। 
 
 
अगर आपका मन लाइट मेकअप करने का है तो आप लिक्विड फाउंडेशन को यूज कर सकते है। यह अपको हेवी कवरेज नहीं देगा। पर  लिक्विड फाउंडेशन परफेक्ट लुक तभी देता है जब आप इसे सही तरह से अपने फेस पर अप्लाई करते हैं। तो आइए जानते है कि,  आप लिक्विड फाउंडेशन को यूज करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

 
स्किन को करें प्रिपेयर

अपने फेस पर लिक्विड फाउंडेशन को अप्लाई करने से पहले स्किन को अच्छे से क्लीन करलें। इसके बाद मॉइस्चराइजर और हाइड्रेटिंग सीरम को लगाएं। इसके फिर कम से कम 4 से 5 मिनट बाद चेहरे पर प्राइमर को अप्लाई करें। जब प्राइमर सुख जाए इसके बाद ही फाउंडेशन लगाएं।

अगर फाउंडेशन ज्यादा लग जाए तो?

अगर लिक्विड फाउंडेशन जरूरत से ज्यादा आपकी  स्किन पर लग जाए तो आप स्टिपल ब्रश का यूज करें।  इससे आप अतिरिक्त लिक्विड फाउंडेशन को अच्छे से  ब्लेंड कर पाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें