सोमवार, 14 सितंबर 2026
Logo
Fashion

ऐसे घर पर बनाएं कोलेजन बूस्टिंग होममेड मास्क, रिंकल फ्री रहेगी स्किन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ऐसे घर पर बनाएं कोलेजन बूस्टिंग होममेड मास्क, रिंकल फ्री रहेगी स्किन

ऐसे घर पर बनाएं कोलेजन बूस्टिंग होममेड मास्क, रिंकल फ्री रहेगी स्किन

N
डेस्क रिपोर्टर
जब भी हम स्किन केयर के लिए इंटरनेट पर सर्च करते हैं तो एक शब्‍द को हम बार बार देखते है और वो शब्‍द है 'कोलेजन'। दरअसल कोलेजन हमारी स्किन का मेन स्‍ट्रक्‍चर होता है, जो प्रोटीन का बना हुआ हैं। इसके सही संतुलन के कारण ही हमारी स्किन टाइट, एजिंग, ग्‍लोइंग बनी रही। पर प्रदूषण, धूप, खान पान का अभाव, खराब लाइफ स्‍टाइल आदि के कारण से स्किन का कोलेजन खत्म होने लगता है या टूटने लगता हैं। जिसके करण से फेस पर रिंकल्‍स जेसी समस्या होने लगती है। ऐसे में अगर आप कोलेजन बूस्टिंग होममेड मास्‍क का यूज करेंगी तो आप अपनी स्किन को निखरी और रिंकल्‍स फ्री बना सकती है। तो चलिए जानते हैं कि रिंकल फ्री और निखरी स्किन के लिए आप घर पर किस तरह कोलेजन बूस्टिंग मास्‍क बना सकती है।  

 
ऐसे बनाएं कोलेजन बूस्टिंग होममेड मास्क 

गाजर फेस मास्‍क
आपको बता दें कि गाजर में कोलेजन से भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसमें विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट जेसे गुण होते है। इसका फेस मास्‍क तैयार करने के लिए आप 1 उबली हुई गाजर, 2 बड़े चम्मच शहद और ¼ कप सादा दही लें। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्‍सी करले। इसके बाद आप इसे अपने फेस पर अप्‍लाई कर सकते है। अब इसे आप 10 से 15 मिनट बार नॉर्मल पानी से अपने फेस को धो लें  

कीवी फेस मास्क
कीवी में विटामिन सी कि भरपूर मात्रा होती है। जो कोलेजन के उत्पादन के लिए काफी फायदेमंद है। इसका मास्क तेयार करने के लिए आप 1 मैश की हुई कीवी और 3 बड़े चम्मच दानेदार चीनी लें। अब कीवी और चीनी को तुरंत मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और 30 सेकंड के लिए अपने फेस पर  धीरे-धीरे हल्‍के हाथों से मसाज करें फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

कद्दू फेस मास्क
कद्दू के अंदर भी कोलेजन की अच्छी खासी मात्रा होती है। इसका मास्‍क बनाने के लिए आप ¼ कप शहद, कद्दू प्यूरी की एक कैन, ¼ कप सादा दही, बादाम और जैतून के तेल ले और इन सभी को मिक्स करले। अब इसे अपने फेस पर लगाएं। 10 मिनट बाद आप नॉर्मल पानी से अपने फेस को क्लीन करलें

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें