गर्मी का मौसम आ चुका है ऐसे में तेज धूप से स्किन टैनिंग की समस्या से हर कोई परेशान है। सूरज की ये तेज किरणें स्किन को कई तरह से हानि पहुंचाने का काम करती है। अगर हम तेज धूप में अपनी स्किन को डायरेक्ट एक्सपोज करें तो इससे हमारी स्किन डल और टैन होने के साथ साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है। पर हां सूरज की किरणों में विटामिन डी पाया जाता है जो हमारे शरीर कि सेहत के लिए काफी जरूरी है। पर अगर आप धूप में ज्यादा देर तक अपनी स्किन को एक्सपोज करेंगे तो इससे आपकी स्किन में सन बर्न और कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती है। ऐसे में अगर आपकी स्किन भी धूप की वजह से डार्क हो गई है तो आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से टैनिंग जेसी समस्या को दूर कर सकती है।
जाने टैनिंग दूर कैसे करे
नींबू का करे यूज
नींबू सन टैन को दूर करने के लिए एक असरदार चीज है। नींबू में विटामिन एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसमें मौजूद एसिड स्किन से सन टैन को खत्म करने का काम करता है।
हल्दी और बेसन का करें इस्तमाल
हल्दी और बेसन का पैक स्किन को एक्सफोलिएट करके सन टैन को हटाने का काम करता है। इसे यूज करने के लिए आप दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और टैन एरिया पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद जब ये सूख जाए तो इसे धो लें।
शहद और पपीता का करें इस्तमाल
2 चम्मच पपीते का पेस्ट में एक चम्मच शहद को मिलाए। और टेन वाली जगह लगा ले। इसे कम से कम 20 मिनट के लिए रहने दे। इसके बाद आप इसे नॉर्मल पानी से धो लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

