शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Fashion

इन चीज़ों का करें इस्तमाल, स्किन रहेगी यंग और ग्लोइंग

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इन चीज़ों का करें इस्तमाल, स्किन रहेगी यंग और ग्लोइंग

इन चीज़ों का करें इस्तमाल, स्किन रहेगी यंग और ग्लोइंग

N
डेस्क रिपोर्टर
अपनी स्किन को जवां और सुंदर बनाए रखने की चाहत सभी को होती है। पर इसके लिये स्किन का बहुत ध्यान रखने और देखभाल करने की जरूरत होती है। खासतौर पर ठंड के मौसम में। ठंड के दिनों सर्द हवाओं के कारण हमारी स्किन बहुत ज्यादा रूखी और बेजान हो जाती है। ठंड का मौसम हमारी स्किन से सारी नमी चुरा लेता है, जिसके कारण स्किन पर रिंकल्स जैसी समस्या भी होने लगती है। ऐसे में हमे अपनी स्किन को नर्म-मुलायम बनाने रखने के लिए  कुछ उपाय करने की जरूरत होती है। आज हम आपको इन्हीं  घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। इन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन को ठंड के मौसम में हेल्दी, सॉफ्ट और ग्लोइंग रख पाएंगी। तो आइए जानते है। 

केला
केला हमारी स्किन के किए बहुत अच्छा होता है। ये पोटैशियम और अच्छे फैट से भरपूर भी होता है। यह हमारी स्किन के लिए मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसे यूज करने के लिए आप केला को अच्छे से मैश करें इसके बाद  इस पेस्ट से गर्दन और अपने फेस पर  अच्छी से मालिश करें। 15 मिनट बाद इसे  पानी से धो लें। इसे यूज करने के बाद आप देखेंगे कि अपनी स्किन से रूखापन बिलकुल चला जाएगा। इसके साथ ही वह पहले से ज्यादा नर्म और जवां दिखने लगी है।

शहद
शहद स्किन के वरदान होता है। यह स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं होता। फूलों के पराग से निर्मित शहद स्किन को पोषण देने के साथ साथ  मृत कोशिकाओं यानी डेड-सेल्स को भी हटाने का काम करता है। इसे उचित मात्रा में लेकर आप अपने फेस पर  लगा लें और10 से 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें। 

बादाम का तेल
बादाम का तेल में विटामिन-ई पाया जाता है। इसे शहद के साथ मिलाकर लगाने से कई फ़ायदे होते है। इसके लिए आप बादाम का तेल और शहद दोनों ही बराबर मात्रा में ले और दिनों को अच्छे से मिक्स करलें। फिर इसे अपनी गर्दन और फेस पर मालिश करें। फिर इसे क्रू देर के बाद नॉर्मल पानी की मदद से हटा दें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और गोइंग बनेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें