शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Fashion

उलझे हुए बालों को ऐसे सुलझाएं, नही टूटेंगे बाल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उलझे हुए बालों को ऐसे सुलझाएं, नही टूटेंगे बाल

उलझे हुए बालों को ऐसे सुलझाएं, नही टूटेंगे बाल

N
डेस्क रिपोर्टर
बालों की सही तरह से केयर करना बेहद ज़रूर है। बालों को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने कई सारी बातों का ध्यान रखना होता है। इनकी स्पेशल केयर करनी पड़ती है। आमतौर पर बालों की खास देखभाल तो लगभग सभी करते हैं। सॉफ्ट, शाइनी और सुलझे और लंबे बाल भला किसे अच्छे नहीं होते हैं। पर  कभी-कभी कुछ कारण से हमारे बाल काफी उलझ जाते है और सुलझने का नाम नही लेते। ऐसे में उन्हें सुलझाना  नामुमकिन सा लगने लगता है। अगर उन्हें तेज़ी से सुझाने की कोशिश की जाएं तो हेयर लॉस भी काफी होने लगता है। आज हम आपको बालों को सुलझाने के लिए कुछ आसान सी टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने बालों को आसानी से  सुलझा सकती है। 

 कई बार आप बालों को धोने के बाद उन्हें सुलझाने की जगह सीधा बांध लेती है  या फिर कई दिनों तक बालों को सुलझाने की जगह ऐसे ही बालों को रखती है इससे बाल काफी ज्यादा उलझ जाते है।  वहीं उलझे बालों को सुलझाने की जद्दोजहद में बाल काफी टूटने लगते हैं, तो कभी इन बालों को कटवाने तक की नौबत आ जाती है। 

डीप कंडीशनर करें 
बालों को बिना टूटे सुलझाने के लिए सबसे जरूरी है उन्हें  मुलायम बनाना,  इसके लिए आप अपने बालों पर डीप कंडीशनर कर सकती है। इसे यूज करने से पहले अपने बालों को हल्का सा गीला कर लें। अब कंडीशनर को अपनी हथेलियों पर ले और  बालों पर हल्के हाथ से रब करें। अगर आप चाहें तो बालों को मुलायम बनाने के लिए  नारियल के तेल, जैतून के तेल या फिर मोरक्कन ऑर्गन ऑयल का भी इस्तमाल कर सकती है। 

कंघी का यूज करें 
उलझे बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का यूज करे। इससे आपके बाल टूटेंगे भी नही और बाल सुलझाने में मदद मिलेगी। 

कैंची का यूज करे  
अगर आपके बाल ज्यादा उलझे है तो आप इसे  सुलझाने के लिए कैंची का भी इस्तेमाल कर सकती है।  पर अपको इससे आपके बाल काटने नहीं है। बल्कि  अपको बालों की कुछ गांठे को काट करनी है जिससे आपके बाल सुलझने में दिक्कत हो रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें