N
डेस्क रिपोर्टर
आज कल बालों को सीधे करने का ट्रेंड चल रहा है और ऐसे बाल भला किसे पसंद नहीं होते। यही कारण है कि स्ट्रेट बालों का से ट्रेंड कभी खत्म नही होता हैं। सीधे और सिल्की बाल जितने इंडियन आउटफिट पर सूट करते हैं, उतने ही यह वेस्टर्न ड्रेस के साथ खूबसूरत लगते है। इसलिए लड़कियां हो या फिर महिलाएं वो अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए अलग अलग तरह के ट्रीटमेंट करवाती रहती है। ज्यादातर बालों को स्ट्रेट करने के लिए कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स या फिर हीटिंग टूल्स का ही इस्तेमाल होता है। जिससे आपके बाल परमानेंट डैमेज हो जाते है। इनके यूज करने से बालों की नेचुरल नमी खो जाती है साथ ही बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे नेचुरल चीजों की मदद लेकर अपने घर पर ही बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं। इन घरेलू चीज़ों की मदद से आपके बाल डैमेज होने से बचेंगे।
ऐसे करे अपने बालों को स्ट्रेट
मुल्तानी मिट्टी
सदियों से बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। यह बालों को पोषण देनें का काम करती है। वहीं अगर आप अपने बालों को स्ट्रेट करने का सोच रहे है तो आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे यूज करने के लिए आप एक बाउल लें उसमें 3 से 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें इसके बाद इसमें अंडे का सफेद भाग डाले और दो बड़े चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब इसे सब को अच्छे से फेट लें और एक पेस्ट तैयार करलें। अगर ये ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर अच्छे से लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप अपने बालों को धीरे से कंघी करें और फिर से इस पेस्ट को लगाएं और फिर बालों में कंघी करें। इसके बाद आप अपने बालों को धो सकते है। ऐसा करने से आपके बाल सीधे और मुलायम हो जाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

