शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Fashion

ठंड के मौसम में ऐसे लगाएं बालों में मेहंदी, कभी नही होगी सर्दी-जुखाम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ठंड के मौसम में ऐसे लगाएं बालों में मेहंदी, कभी नही होगी सर्दी-जुखाम

ठंड के मौसम में ऐसे लगाएं बालों में मेहंदी, कभी नही होगी सर्दी-जुखाम

N
डेस्क रिपोर्टर
बालों को कलर करने के लिए मेहंदी सबसे अच्छा रहती है। इससे बाल सुंदर और स्लिकी होते है। इस के साथ ही बाल काले, घने और मोटे होने के साथ साथ मेहंदी स्कैल्प में होने वाले इंफ़ेक्शन से भी आपको बचाएं रखती है। पर ठंड के मौसम में मेहंदी लगाने से कई लोगों को सर्दी-जुकाम होने का डर रहता है। क्योंकि मेंहदी कि तासीर काफी ठंडी होती है। ऐसे में मेहंदी लगाने से वो शरीर का तापमान सोख लेती है जिसके कारण से हमें ठंड लग जाती है। पर हम आपको इस तरह कि समस्या से भी छुटकारा दिला सकते है। तो चलिए जानते है कि ठंड के मौसम में किस तरह से मेंहदी लगाने चाहिए। इसके लिए बस आपको कुछ टिप्स को फ़ॉलो करना होगा जिसके बाद आप आराम से मेहंदी लगा सकती है तो आइए जानते है in उपाएं के बारे में..

मेंहदी में करें तिल के तेल का इस्तमाल 
तिल के तेल की तासीर अच्छी खासी गर्म होती है।  अगर आप तिल के तेल के साथ अपने बालों में  मेहंदी लगाएंगे तो आपको ठंडक लाने वाला प्रभाव कम हो जाएगा। इसलिए अच्छा होगा की आप अपनी  मेहंदी में तिल का तेल को मिलाएं और फिर अपने बालों में लगाएं।  

लौंग के पानी के साथ यूज करें मेहंदी 
लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है। इसलिए इसे यूज करने से आपके स्कैल्प में रूसी जैसे कई समस्या दूर रहेगी। लौंग में  एंटी-इंफ़्लेमेटरी भी है, जो स्कैल्प में आने वाली सूजन से भी आराम दिलाती है। इन साथ ही  लौंग के पानी के  साथ आप मेहंदी को लगाएंगे तो मेहंदी की ठंडी तासीर का असर भी नॉर्मल हो जाएगा। जिससे आपको ठंड लगने का डर खत्म हो जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें