शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Fashion

चेहरे से करना है डार्क पैचेज को दूर, तो एलोवेरा और नींबू का ऐसे करें इस्तेमाल, जल्द होगी स्किन निर्मल

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चेहरे से करना है डार्क पैचेज को दूर, तो एलोवेरा और नींबू का ऐसे करें इस्तेमाल, जल्द होगी स्किन निर्मल

चेहरे से करना है डार्क पैचेज को दूर, तो एलोवेरा और नींबू का ऐसे करें इस्तेमाल, जल्द होगी स्किन निर्मल

N
डेस्क रिपोर्टर
कई लोग अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए तरह तरह के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। पर कई बार स्किन  पर होने वाले डार्क पैचेज  सारी मेहनत खराब कर देते है। ये दाग-धब्बे  देखने में तो भद्दे लगते ही हैं साथ ही यह फेस की सुंदरता को भी बिगाड़ देते हैं। हालांकि आप कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से इन डार्क पैचेज से छुटकारा पा सकते है।  

कई बार फेस का काफी ध्यान रखने के बाद भी फेस   पर पिंपल्स, एक्ने, रेडनेस, झुर्रियां और रैशेज हो जाते हैं। हालांकि कुछ उपचार इन समस्याओं से छुटकारा  दिलाने में कामयाब तो होते है। पर फेस पर अपने  m निशान छोड़ जाते हैं। इसके साथ ही कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट भी इन डार्क पैचेज को दूर नही करपाते है।  ऐसे में आज हम आपको कुछ नेचुरल चीजों से बने होममेड सीरम के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप  इन डार्क पैचेज को पूरी तरह से  दूर कर सकेंगे।

ऐसे बनाएं सीरम
 सीरम  बनाने के लिए आपको नींबू, हल्दी, एलोवेरा और बादाम के तेल की जरूरत पड़ेगी। अब आप   नींबू काट लें और उसके बीज निकालकर उसे दो कप पानी में अच्छे से उबाल ने के किए रख दें। जब पानी अच्छे से उबाल जाए तो इस नींबू को बारीक पीस कर एक पेस्ट कि तरह तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा एलोवेरा जेल, एक चुटकी हल्दी और कुछ बूंद बादाम का तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करलें। अब इसे आप अपने फेस पर लगाएं। 

ऐसे लगाएं सीरम
इस सीरम को अपनी स्किन पर लगाने के लिए अपनी स्किन टाइप पर ध्यान दें। अगर आपकी स्किन रूखी है तो सीरम में बादाम का तेल थोड़ा अधिक मिलाएं। वहीं अगर आपको स्किन ऑयली है तो आप सीरम में बादाम के तेल की मात्रा कम रखें। अब इस सीरम को हर दिन अपने फेस पर अच्छे से लगाएं और सूखने के बाद नॉर्मल पानी से अपने फेस को धो लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें