शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Fashion

अपनी बॉडी और फेस पर न करे एक ही तौलिए का यूज, हो सकती है कई सारी परेशानियां

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अपनी बॉडी और फेस पर न करे एक ही तौलिए का यूज, हो सकती है कई सारी परेशानियां

अपनी बॉडी और फेस पर न करे एक ही तौलिए का यूज, हो सकती है कई सारी परेशानियां

N
डेस्क रिपोर्टर

सुबह सुबह नहाना हर किसी के डेली रुटीन का एक अहम हिस्सा होता है। वहीं ज्यादातर लोग नहाने के बाद अपनी बॉडी से पानी पोछने के लिए तौलिए का यूज करते है। पर क्या आप तौलिए से होने वाले साइड इफैक्टस को जानते है? रोजमर्रा के कामों में तौलिए का यूज आपकी स्किन को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता हैं।


हम में से कई लोग नहाने के बाद अपनी बॉडी को तौलिए से रगड़-रगड़ कर साफ करते हैं, तो कुछ लोग अपनी बॉडी और फेस पर एक ही तौलिए का यूज करते हैं। अपको बतादें कि ऐसा करने से आपकी स्किन को पिंपल्स, एक्ने और ड्राइनेस जेसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही स्किन से निखार भी धीरे धीरे करके कम हो सकता। तो चलिए जानते हैं, तौलिया यूज करने से होने वाले नुकसानों के बारे में।


स्किन होगी ड्राई 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हमारी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट और सेंसिटिव होती है। ऐसे में तौलिए आपकी स्किन का सारा माश्चराइजर छीन लेता है, जिससे त्वचा रुखी होने लगती है। बेहतर होगा अगर आप अपनी स्किन पर तौलिए का कम से कम यूज करें। 


फेस पर हो सकते हैं पिंपल्स

अगर आप अपनी बॉडी और अपने फेस पर एक ही तौलिए का यूज करते हैं और अपने तौलिया को रोज नहीं धुलते हैं, तो ये आपके फेस और बॉडी दोनों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसके साथ ही इससे आपके फेस पर पिंपल्स और एक्ने जैसी परेशानियों हो सकती है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें