N
डेस्क रिपोर्टर
फैशन और कपड़ो को लेकर हर कोई सोचता है फिर वो लड़कियां हो या लड़के। ट्रेंड के हिसाब से चलना किसी नही पसंद। गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं, इस मौसम में रंग ऐसे चुने जो आपको शाही लुक दे। आपके व्यक्तित्व को निखार कर अपको पर्सनैलिटी में बदलाव लाए। आज हम आपको ऐसे ही कुछ रंगों के बारे में बताएंगे। ऐसे रंग जो एक्सपेंसिव लुक के लिए माने जाते है। कई सारे लोगों को इसके बारे में नही पता होता हैं। अगर आपको रॉयल कलर के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो आज जानिए। जब भी आप अपने लिए कोई ड्रेस बनवाएं और खरीदें तो 3 बातों का जरूर ध्यान रखें, ड्रेस की सही फिटिंग हो, फैब्रिक अच्छा हो और उसका कलर हट के हो। अगर अपनी ड्रेस में आप इन तीनों का कॉम्बिनेशन बना लेती हैं तो आपकी ड्रेस एक्सपेंसिव दिखेगी। फैब्रिक आप मौसम और ओकेजन के अनुसार चुन सकती है।
वहीं फिटिंग अपने बॉडी शेप के अनुसार ही करें। आज यहां हम ड्रेस के रंगों के बारे में बात करेंगे। जो इन दिनों काफी टेंड्र में चल रहे है। तो चलिए जानते है..
रॉयल लुक देंगे ये रंग
बटर क्रीम कलर
बटर क्रीम कलर हर स्किन टोन के साथ अच्छा लगता है। साथ ही ये काफी न्यूट्रल कलर भी दिखता है जो हर मौसम में आपके लुक को रॉयल बनाने का काम करता है। इन दिनों बटर क्रीम कलर काफी ट्रेंड में चल रहा है। जो साड़ी, सलवार कमीज और अनारकली ड्रेस के लिए एक दम परफेक्ट है।
बेज रंग
बेज रंग कुछ मध्यम पीला और रेगिस्तान की रेत के रंग की तरह दिखता है। इस रंग को आप गहरे लाल और मैरून रंग के दुप्पटे के साथ पहन सकते है। यह रंग बहुत शाही लुक देगा अपको।
लैवेंडर रंग
लैवेंडर कलर का नाम लैवेंडर नाम के फूलों से लिया है। यह कलर मीडियम पर्पल जैसा दिखता है। लखनवी चिकन कढ़ाई के कपड़ो में यह रंग काफी प्रचलित है। इस रंग के चिकन की कढाई का कुर्ता आप दिन की किसी भी पार्टी और कोई खास ओकेजन में पहन सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

