N
डेस्क रिपोर्टर
गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कई तरह की चीज़े करनी पढ़ती है। इस मौसम में गर्मी को मात देने के लिए ज्यादातर लोग अपनी डाइट में हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं। गर्मी में मिलने वाली कुछ चीजें ऐसी होती है जो बॉडी को हाइड्रेट रखकर गर्मी से बचाने का काम करती है। पर अक्सर हम इन्हें खरीदने में कुछ गलतियां कर देते है। ऐसे में न सिर्फ आपके पैसे वेस्ट होते है बल्कि इन चीजों को खाने से सेहत पर भी असर पढ़ता है। गर्मी में मिलने वाले कई ऐसे सीजनल फ्रूट्स होते है जिन्हें फायदेमंद माना जाता है। वहीं अगर आप इसको गलत तरीके से खरीददारी करेगें तो उसका असर आपकी हेल्थ पर नजर आएगा।
कई लोग ऐसे होते है जो खीरे का चुनाव करते हुए बड़े, मोटे और चिकने खीरे खरीदते है। ऐसे खीरों में बीज काफी बड़े होते हैं, इसके साथ ही इसमें पानी की मात्रा भी कम पायी जाती है। इसलिए आप जब भी खीरा खरीदें, तो वो पतले, लंबे और खुरगुरे दाने वाले देसी खीरों को ही चुने। देसी खीरे में पानी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं।
ककड़ी को भी पानी का एक बेहतर सोर्स कहा जाता है। कई लोग बॉडी में पानी की कमी पूरी करने के लिए ककड़ी का सलाद और सब्जी का सेवन करतें है। इसलिए आप जब भी ककड़ी खरीदें तब मोटी या मुरझाई ककड़ी की बजाए ताजी और पतली ककड़ी ही चुने। ऐसी ककड़ी के बीज मोटे नहीं होते है साथ ही हरी-ताजी ककड़ी आपको पोषण देने का काम करती है।
इस मौसम में खरबूजे आपकी सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। इसकी मिठास का पता लगाने के लिए आप इसे दबा कर चेक कर सकते है। अगर खरबूजे में कई सारे छेद हैं और ये दबाने पर गला हुआ लग रहा है, तो आप इसे खरीदने से बचें। वहीं आप अच्छा और मीठा खरबूजा पाने के लिए इसका ऊपरी भाग को अच्छे से दबाएं इससे पता चलता है की आपका खरबूजा पका और मीठा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

