शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
ठंड में यदि ड्राई हो रही स्किन, तो अपनाएं ये आसान टिप्स
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ठंड में यदि ड्राई हो रही स्किन, तो अपनाएं ये आसान टिप्स
N
डेस्क रिपोर्टर
 बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा हमारी स्किन पर दिखने लगता है। ठंड के मौसम में हमारी स्किन ड्राई होने लगती है। जिसके कारण स्किन रूखी और  बेजान दिखने लगती है। स्किन पर बाजारों से लाई हुई क्रीम का इस्तेमाल सिर्फ कुछ टाइम तक ही रहता है, फेस वॉश करने के बाद स्किन फिर से ड्राई होने लगती है। 

अगर आप भी परेशान है बदलते मौसम के साथ स्किन में आने वाले बदलाव से तो घर में ही ऐसा मॉइश्चराइजर बनाए जिससे आपकी स्किन की ड्राईनेस पूरी तरह से  दूर हो जाए और  साथ ही स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ भी बनाए रखें। तो आजमाइए यह कुछ आसान से टिप्स :


जानिए जैतून के तेल के फायदे
जैतून के तेल में विटामिन-ई होता है। यह तेल हमारी स्किन का रंग निखारने में मददगार होता है। यह स्किन सेल्स की रिपयेरिंग को स्पीड से करता है अगर आप इसका इस्तमाल करते हैं तो अपको इसका असर एक रात में ही आपकी स्किन पर दिखने लगेगा।

क्या हैं ग्लिसरीन के स्किन को फायदे
ग्लिसरीन का रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट होती है, साथ ही हमारी स्किन से दाग, धब्बे दूर हो जाते हैं। गिल्सरीन का यूज ठंड में ज्यादा किया जाता हैं क्योंकि वो हमारी स्किन से ड्राई नेस को पूरी तरह दूर करता हैं।


क्या हैं पेट्रोलियम जेली के फायदे
पेट्रोलियम जेली की  कोटिंग प्रॉपर्टी ओर ल्यूब्रिकेटिंग बहुत उपयोगी होती है। यह स्किन में लगे घाव और जलन को ठीक कर स्किन को मॉश्चराइज भी करती है।


घर में कैसे बनाएं नेचुरल मॉइश्चराइजर 
घर में नेचुरल मॉइश्चराइजर बनाना  बहुत आसान होता है। उसके लिए बस हमें इन चीजों की जरूरत होगी, सबसे  पहले आप जैतून का तेल लें फिर उसमें करीब आधा चम्मच ग्लीसरीन मिला लें। ग्लीसरीन का यूज ज्यादा नहीं करें नहीं तो क्रीम चिपचिपी भी हो सकती है। अब इसमें 1 चम्मच पेट्रोलियम जैली को मिलाए, फिर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आखिर में  इसमें एलोवेरा जैल मिलाएं। तो लीजिए तैयार है सर्दी में स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए यह क्रीम।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें