N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कई बार ऐसा होता है कि हमने अपने मेहमानों को खाने पर बुलाया होता है और लास्ट मूवमेंट पर पता चलता है कि घंटों की मेहनत बेकार हो गई है, मतलब की आपका बनाया हुआ खाना जल गया है। ऐसे में आपके पास उस टाइम खाना बाहर से मंगवाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता है। अगर आप भी इस तरह की प्रॉब्लम्स का सामना कर चुके हैं, तो आजमाएं ये सिंपल सी कुकिंग टिप्स। इन टिप्स को यूज करके आप खाने में आरही जलने की स्मेल को बिना किसी परेशानी के दूर कर सकेंगे।
जली हुई दाल से कैसे दूर करें स्मेल
अधिकतर कुकर में पानी कम होने की कारण दाल पकाते वक्त जल जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो सबसे पहले चम्मच की मदद से बची हुई ऊपर की दाल को किसी बर्तन में निकालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए लगभग एक घंटे रख दें। एक घंटे होने पर दाल को मिर्ची, प्याज, टमाटर, से फ्राय कर ले और फिर ऊपर से घी और हींग से छौंक दें। ऐसा करने से दाल से जली हुई स्मेल पूरी तरह से चली जाएगी।
ग्रेवी वाली सब्जी को कैसे करे ठीक ?
अगर आपकी ग्रेवी वाली कोई भी सब्जी जल गई है, तो सबसे पहले उस ग्रेवी को कढ़ाई से निकालकर दूसरे बर्तन में रख लें। इसके बाद गैस पर दूसरी कड़ाई रखकर उसमें सब्जी डालें फिर एक से दो चम्मच मठ्ठा या दही मिक्स करके 10 मिनट तक पकाने के बाद उसे आराम से सर्व करें।
सूखी सब्जी जल जाए तो क्या करें ?
अगर आप सूखी सब्जी बना रहे है और वो जल गई है तो सबसे पहले, जो सब्जी जली नहीं है (यानी ऊपर की सब्जी) उसे एक अलग प्लेट में रख लें। अब एक अलग कढ़ाई लें और उसमें 1 से 2 चम्मच बेसन को हल्का सेकने के बाद उसमें सूखी सब्जी को अच्छे से मिक्स कर दें। ध्यान दें कि बेसन का यूज सब्जी की मात्रा को देखते हुए करें। ऐसा करने से सब्जी से जलने की बदबू पूरी तरह से गायब हो जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

