शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
मिलावटी मिठाईयों से पड़ सकता है सेहत पर असर, बचने के लिए अपनाइए इन तरीकों को
03 नव, 2021 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
 Eraser sweets can have an effect on health, follow these methods to avoid

Eraser sweets can have an effect on health, follow these methods to avoid

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दिवाली का त्योहार शुरू हो गया है। दुकानों में बन रहीं रंग बिरंगी मिठाइयां सबका मन मोह रही हैं। दिवाली पर मिठाइयों की  दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आप भी मिठाई लेने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके काम आएगी। ज्यादा खपत के कारण  दिवाली के त्योहार में कुछ मुनाफाखोर नकली मिठाईयां बना कर बेच रहे हैं, जिससे आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं तो मिठाई लेने से पहले इन बातो का ध्यान रखे।

मिठाई खरीदते समय लोग भूल जाते हैं कि मिठाई असली है या मिलावटी?  दिवाली की मिठाइयों में तरह-तरह की मिलावट की जाती है। जिससे सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं....

इन 3 तरीकों से की जाती है मिठाइयों में मिलावट
मिठाइयों में हो सकती है रंगों की मिलावट
जो मिठाई बहुत कलरफुल नजर आती है उसमे में  अधिक मात्रा में रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह की मिठाइयों से किडनी डिजीज, एलर्जी, और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती है।

अब कैसे पहचाने इन मिठाईयों को? 
जब आप इन मिठाईयों को अपने हाथ में लेंगे तो आपके हाथ में रंग लग जाएगा। मिठाइयों में सबसे अच्छा रंग लाने के लिए सबसे ज्यादा टारट्राजाइन और मेटानिल येलो मिलाया जाता है।

क्या नुकसान होता है?
हमें ज्यादा रंग बिरंगी मिठाइयों का सेवन करते से बचना चाहिए। क्योंकि इसको  सेवन करने  से उल्टी, एलर्जी, दस्त से लेकर लिवर पर घातक असर पढ़ सकता है। ज्यादा  कलर वाली मिठाईयां किडनी डिजीज, एलर्जी, और अस्थमा जैसी कई  गंभीर बीमारियों का कारण  बन सकती हैं। 

मिठाइयों में किया जाता है नकली चांदी का वर्क
त्योहारों के वक्त  मिठाइयां चमकीली नजर आती हैं। इस तरह की मिठाइयों को  आकर्षक बनाने के लिए  मिठाइयों पर चांदी का वर्क किया जाता है। लेकिन  कुछ लोग अधिक मुनाफे के  चक्कर मिठाइयों पर एलुमिनियम का वर्क लगा देते हैं।  जो कि सेहत के लिए  बहुत हानिकारक होता हैं।

कैसे करें पहचान?
इस तरह की मिठाई को  पहचानने के लिए आप, मिठाई पर लगी चांदी का वर्क हाथ पर ले और उस मसलें अगर वो वहां गायब हो जाती  है तो वो चांदी का वर्क है, और अगर आप  एलुमिनियम का वर्क मसलते है तो वो  उसकी गोली के रूप में बदल जाती है।

क्या है नुकसान
मिठाइयों में लगे एलुमिनियम को जब हम खाते हैं तो उससे हमारे शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। जिसके कारण हमे  कई तरह की खतरनाक बीमारियां होने का खतरा भी हो सकता है। एल्युमीनियम को खाने पर यह  हमारे शरीर के अलग-अलग अंगों में जमा हो जाता है और इससे  पेप्टिक अल्सर, हाइपर-एसिडिटी, पेट फूलना, त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं।

मावे वाली मिठाई में मिलावट
मावे से बनने वाली मिठाइयां कितनी अच्छी और शुद्ध होती हैं, इसका पता होना बहुत जरूरी है, क्योंकि जब आप मिलावटी मावे की मिठाई खाते हैं तो आप बीमार भी पड़ सकते हैं। नकली मावा में डिटर्जेंट पाउडर,    यूरिया, और खराब क्वालिटी का वनस्पति घी मिलाया जाता है। जिससे  आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

ऐसे पहचाने 
 मावे की शुद्धता परखने के लिए आपके पास एक उपाएं है। मावे में हर बार  मिल्क पाउडर की मिलावट देखने को तो मिलती ही है। मावे में हुई  मिलावट को समझने के लिए आप आयोडीन की तीन से चार  बूंद उस पर डालें, और अगर मावे का रंग नीला पड़ गया तो समझ जाए कि उसमें मिलावट हुई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें