नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देशभर में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है, जो बड़ी चिंता का विषय हैं। इसका कोई एक कारण नहीं बल्कि अनेक है जिसके चलते युवा पीढ़ी यह कदम उठा रही है। तनाव, अवसाद और प्रेम प्रंसग के चलते युवा खुदकुशी कर रहें हैं।
एक नजर आंकड़ो पर
साल 2020 में 11,396 किशोरो ने आत्महत्या की है। वहीं 2019 में 9,613 किशोरो ने खुदकुशी की थी। एनसीआरइबी की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में खुदकुशी करने वालों में 5,392 युवक और 6,004 युवतियां शामिल थी।
ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण-
विशेषज्ञों का कहना है कि आत्महत्या का मूल कारण मानसिक तनाव, बेरोजगारी, पारिवारिक समस्याएं, प्रेम संबंध हताशा आदि है। कोरोनाकाल में निर्मित हुई परिस्थितायां भी प्रमुख कारणों में से एक है, जिससे की युवा पीढ़ी को नुकसान हुआ है।
सोशल मीडिया भी जिम्मेदार
वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और इस आपाधापी के युग में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ भी आत्महत्या का मुख्य कारण है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति अपने जीवन का महत्व समझें।
स्वंय को कभी अकेला न समझें
कई कारण ऐसे होते है जब व्यक्ति स्वंय को अकेला समझ लेता है। बेहतर है कि आप निकटतम लोगों से अपनी बात साझा करें, उसकी बातों को धैर्यपूर्वक सुनें और उचित संभव मदद करने की कोशिश करें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

