
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskत्योहार मतलब खुशियों का मौक़ा, ऐसे मौको में मिठाइयों के बाद अगर कोई दूसरा नाम आता है तो वो है चॉकलेट। चाहे फेस्टिव सीज़न हो या फिर कोई बर्थडे ही क्यों न हो, चॉकलेट खाने और गिफ्ट करने का चलन बरसो से चला आ रहा है। चॉकलेट की मिठास न सिर्फ रिश्तो में मिठास लाती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।
कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि चॉकलेट ख़राब मूड को ठीक करने के साथ ही तनाव को भी कम करती है। यह बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने के साथ ही वजन को भी कंट्रोल करने में काफी मददगार है। चॉकलेट्स के कुछ ऐसे ही और भी फायदे आज हम आपको बताने जा रहे है।
तनाव में कारगर है
अगर आप किसी तरह के तनाव में है, तो चॉकलेट आप की साथी है। जब भी आप तनाव या डेप्रेशन में हो तो चॉकलेट खाना न भूलें। इससे आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे। दरअसल एक स्टडी में यह बात सामने आई की 3 दिन तक डार्क चॉकलेट का सेवन करने से कुछ लोगो में डेप्रेशन के लक्षण में सुधर आए है।
कोलेस्ट्रॉल घटने में मदतगार है
शरीर में मौजूद एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (बुरे कोलेस्ट्रॉल) को कम करने में चॉकलेट काफी कारगर है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम कर मोटापे और इस वजह से होने वाली अन्य बीमारी को भी कम करने में उयोगी है। डार्क चॉकलेट में मौजूद कोको पॉलीफिलाइड्स के सेवन से अच्छे कोलेस्ट्रॉल की वृद्धि होती है।
हृदय को स्वस्थ रखती है चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट रक्तचाप को कम करते हैं। यह खून जमने के जोखिम को कम करने और हृदय में रक्त संचरण को बढ़ता हैं। इस प्रकार स्ट्रोक और कोरोनरी, हृदय रोग से मृत्यु के जोखिम को कम करता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

