मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Health

इन आटो का करें प्रयोग, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ ठंड में रहेंगे चुस्त-दुरुस्त

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इन आटो का करें प्रयोग, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ ठंड में रहेंगे चुस्त-दुरुस्त

इन आटो का करें प्रयोग, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ ठंड में रहेंगे चुस्त-दुरुस्त

N
डेस्क रिपोर्टर

भारत के हर घर में रोटी बनाई और खाई जाती हैं यह खानपान का एक अहम हिस्सा होती है। इसके बिना खाना अधूरा रहता है। पर गेहूं के आटे के साथ साथ और भी कुछ ऐसे आटे है जिनका सेवन करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। इन आटो को अपनी  डाइट में शामिल करना चाहिए। ये आपका स्वाद तो बदलेंगे ही और आपके पेट को भी हेल्दी रखेंगे। इसके  साथ ही यह इम्युनिटी को भी स्ट्रॉन्ग बनाते हैं।

इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में 20 साल बाद सहकारी समितियों में प्रबंधक

रागी का आटा

रागी का आटा वजन कम करने के लिए किया जाता है। जिन्हें अपना वजन कम करना होता है, सबसे ज्यादा वही लोग इस आटे को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ठंड के मौसम में खानपान की इतनी सारी वैराइटी होती है कि वजन बढ़ने लगता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए आप  रात के भोजन में गेहूं की जगह रागी की बनी हुई रोटी खाएं। इससे आपको फाइबर के साथ-साथ  कैल्शियम भी मिलेगा। जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है। 

इसे भी पढ़े : स्टडी: जनवरी के आखरी हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर होगी पीक पर

मक्के का आटा

ठंड के मौसम में मक्के के आटे को सेवन किया जाता है यह हमारी सेहत के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसे सरसों के साग के साथ खाया जाता है। जिसे लोग बहुत पसंद करते है। यह विटामिन A, C , k, बीटा-कैरोटिन और सेलेनियम से भरपूर होता है। इसके साथ ही ये वजन को। कंट्रोल करने में भी मदद करता है। 

इसे भी पढ़े : कोरोना को लेकर सख्त हुई सरकार, मध्य प्रदेश में अब बिना मास्क वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

बाजरा का आटा

बाजरे की रोटी लगती तो बहुत अच्छी है पर इसे बनाना और खनन थोड़ा मुश्किल होता है। पर ठंड में यह हेल्दी रहने के लिए इससे अच्छा और कोई ऑप्शन नही हो सकता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, आयरन जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें