शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
डेंगू में ग़लती से भी न खाएं यह चीज़ें, नहीं तो रिकवरी होने में हो सकती है मुश्किल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
डेंगू में ग़लती से भी न खाएं यह चीज़ें, नहीं तो रिकवरी होने में हो सकती है मुश्किल
N
डेस्क रिपोर्टर

देश भर में कोरोना महामारी के बाद वायरल फीवर, फ्लू और डेंगू के मामले तेजी से सामने आ रहे है। मौसम बदलने पर वायरल फीवर जैसे मानो आम हो गया है। वायरल फीवर और फ्लू के साथ-साथ हर साल इन महीनों में देश के कई अलग-अलग राज्यों में मच्छरों का क़हर शुरू हो जाता है। इन सब में डेंगू सबसे ज़्यादा ख़तरनाक है, क्योंकि इसके कई मामले जानलेवा भी साबित होते हैं। डेंगू की बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है। इसके मामले इतने तेजी से इस लिए भी बढ़ जाते है क्योंकि सही वक्त पर इसका डायग्नोसिस कई बार नहीं हो पाता है।


यह होते है डेंगू के लक्षण
डेंगू के लक्षण संक्रमित होने के बाद से तीसरे दिन से 14 दिनों तक रहते हैं। डेंगू के शुरुआती लक्षणों जानना बहुत आसान होता है। अगर आपको सिर दर्द, तेज़ बुखार, मांसपेशियों में भयानक दर्द, जोड़ों में दर्द, थकान, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी, त्वचा पर लाल चकत्ते और भूख न लगना इनमे से कोई भी एक लक्षण है तो आप इस पर थोड़ा ध्यान दें और खुद का खयाल रखे, यह डेंगू के लक्षण हो सकते है। डेंगू को ठीक करने के लिए अभी तक कोई दवा नहीं बन पाई है। इसे सिर्फ आप सही डाइट से ठीक कर सकते है।

आपने अभी तक ये ज़रूर सुना होगा कि डेंगू में क्या खाना चाहिए, पर आज हम आपको उन चीज़ों के बारे में जिनसे डेंगू के मरीज़ों को दूरी बनाई रखनी चाहिए।

डेंगू से उबर रहे हैं, तो इन चीज़ों का रखे ध्यान

ऑयली फूड से रहे दूर
डेंगू में मरीज़ों को अपनी डाइट का खास तौर पर  ख़्याल रखना होता है। डेंगू के मरीजों को फ्राइड फूड और ऑयली खाने से दूर रहना जरूरी होता है। इसे समय पर साधा और हल्का खाएं जिससे खाना आसानी से पच जाए। ऑयली खाने में फैट्स की क्वांटिटी ज़्यादा होती है, जिस के कारण ब्लड प्रेशर के साथ साथ कोलेस्ट्रोल भी बढ़ने का ख़तरा रहता है।

तीखा और मसालेदार खाना से रहे दूर
चटपटा खाने से न सिर्फ डेंगू बल्कि किसी भी तरह की बीमारी होने पर इसे खाने से दूर रहना चाहिए जिसमे बहुत मसाला हो। ज़्यादा तीखा खाना  खाने से पेट में एसिड जमा हो सकता है। जिससे अल्सर की परेशानी भी हो सकती है। मतलब की  इससे आपकी  तबियत और ज़्यादा ख़राब हो सकती है, इसलिए जितना हो सके सादा खाना ही खाएं।

कैफीन से भी रहे दूर
जब हमारा  शरीर डेंगू से लड़ रहा होता है, तब उसे खूब तरल पदार्थों की ज़रूरत पड़ती है। जिसमें नींबू पानी, नारियल पानी, पानी,  लेकिन इसमें कॉफी और चाय और शामिल नहीं है। कैफीन युक्त ड्रिंक्स हमारे दिल की धड़कन को बढ़ाने का काम कर सकती हैं। इसलिए डेंगू की बीमारी में हमे ऐसा कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए जिससे बात और बिगड़ जाए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें