शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
क्या जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने से बढ़ता है Uric Acid? जानिए कैसे कर सकते हैं कंट्रोल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Does Excess Workout Increase Uric Acid? Know how you can control

Does Excess Workout Increase Uric Acid? Know how you can control

N
डेस्क रिपोर्टर
हमारे शरीर में मौजूद यूरिक एसिड एक केमिकल होता है, जो प्यूरीन नाम के एक प्रोटीन के टूटने के बाद बनता है। आमतौर पर इसे किडनी के पेशाब मार्ग के रास्ते  से शरीर के बाहर निकाल जाता है। लेकिन कई बार हमारे  शरीर में इसकी संख्या जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगती है। जब यूरिक एसिड की संख्या हमारे  शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ ने लगती है तो किडनी अपना प्रोसेस पूरा नहीं कर पाती। यही कारण है कि कई बार जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है।

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको आपकी डाइट में कुछ बदलाव करना बहुत जरूरी होता हैं। बोला जाता है कि यूरिक एसिड बढ़ने की स्थिति में प्रोटीन की चीज़ों को खाना पूरी तरह रोक देना चाहिए। क्योंकि यूरिक एसिड बढ़ने के पीछा एक मुख्य कारण प्रोटीन होता है। पर एक्सपर्ट्स की सुने तो आपको प्रोटीन पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए। अगर आप प्रोटीन को बंद करते हैं तो आपके शरीर को जरूरी प्रोटीन भी नहीं मिल पाएगा। जिसके कारण शरीर में कमजोरी आ सकती है।
 
क्या ज्यादा वर्कआउट करने से भी होती हैं समस्या
कई बार बियर या शराब को पीने से यूरिक एसिड बढ़ जाता है। आपके लिए यह पहचानना जरूरी है कि आपका शरीर क्या झेल नहीं पा रहा है और आपको उस चीज  को तुरंत ही बंद कर देना चाहिए। कई बार जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने से भी यूरिक एसिड बढ़ जाता है। क्योंकि अपने शरीर में मसल्स टिशू इतने ज्यादा ब्रेकडाउन होते हैं कि उन मसल टिशू से जो प्यूरीन निकलता हैं उससे यूरिक एसिक एसिड की मात्रा  ज्यादा हो जाती है।
 
 
क्या पानी से पड़ता है असर
यूरिक एसिड के सभी मरीजों को पानी ज्यादा पीना चाहिए। पानी ज्यादा पीने के कारण आपकी किडनी ठीक तरीके से काम करती रहती है और ज्यादा पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद यूरिक एसिड को वो आसानी से निकाल देता है। साथ ही आपकी बॉडी  में खून का पतला होना भी बहुत जरूरी होता है। क्योंकि कई बार खून गाढ़ा होने से इसकी मात्रा बढ़ जाती है। जिसके बाद आपको खट्टा खाना तुरंत बंद कर देना चाहिए। मतलब कि  जिस खाने में ज्यादा प्यूरीन है उसे आपको तुरंत बंद कर देना चाहिए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें