शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
सफर में अगर होती है उल्टी तो इन आसान तरीकों को आजमाए
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सफर में अगर होती है उल्टी तो इन आसान तरीकों को आजमाए

सफर में अगर होती है उल्टी तो इन आसान तरीकों को आजमाए

N
डेस्क रिपोर्टर
घूमने-फिरने का शौक तो हर किसी को होता है। लेकिन कुछ लोग घूमने-फिरने से थोड़ा कतराते है, क्योंकि उन्हें सफर के दौरान दिक्कत होती है। सफर के समय कई लोगो को मोशन सिकनेस की समस्या कुछ ज्यादा ही परेशान करती है। मोशन सिकनेस का मतलब सफर के समय उल्टी होना या जी मिचलाना है। मोशन सिकनेस के कारण कई लोगों को उल्टी रोकने के लिए तरह-तरह के हर मुमकिन कोशिश करते है, फिर भी उल्टी आ ही जाती है। अगर आप भी परेशान है मोशन सिकनेस से तो हम आज आपको  बताएंगे उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए असरदार तरीके। 

जानिए सफर के दौरान उल्टी  रोकने के उपाय
 
ताजी हवा में जाकर बैठे 
बस या कार में अगर आप सफर कर रहे हैं तो गाड़ी की खिड़की का शीशा खोल लें और बाहर की ओर मुंह करके बैठ जाएं। ताज़ी हवा मिलने पर आपको अच्छा महसूस होगा और उल्टी जैसा नहीं लगेगा।

खाली पेट गलती से भी न करें सफर
अगर आपको सफर करते  वक्त उल्टी आती हैं तो खाली पेट बिल्कुल भी सफर नहीं करें। बिना कुछ खाए सफर पर जाने से मोशन सिकनेस ज्यादा होता है। 

सफर के वक्त दही का करें सेवन
अगर आपको सफर के वक्त उल्टी होती है तो सफर के पहले दही और अनार को खा लें। सिर्फ दही खाने से  भी आपको फायदा मिलेगा।

धनिया,जीरा और सौंफ का पीए पानी 
रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिया,जीरा और सौफ को भिगो दें और सुबह इसको पी लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें