N
डेस्क रिपोर्टर
सभी ये तो जानते है कि सुबह के नाश्ते में रात का बचा-कुचा या तला-भुना भोजन नहीं करना चाहिए। लेकिन फिर भी हम इसे नजरअंदाज कर, जो आसानी से उपलब्ध हो जाए वो चुनते हैं। खासतौर पर देखा जाए तो सबसे ज्यादा महिलाएं इसे खाने को चुनती है, क्योंकि नाश्ता बनाने की जिम्मेदारी उन्हीं कि होती है। लेकिन इस बात को बिलकुल हल्के में न लें क्योंकि ब्रेकफास्ट सुबह का सबसे जरूरी मील होता है। जिसमे हमें दिनभर के लिए जरूरी एनर्जी और न्यूट्रिशन मिलता है।
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं और क्या नहीं?
- सुबह की शुरुआत अगर आप बासे खाने से करते हैं तो इससे आपके शरीर में सुस्ती, थकान और दिनभर अपको आलस का एहसास होता रहेगा।
- अगर आप नाश्ते में पोहा, चीला या फिर सैंडविच खा रहे है तो इसे स्वाद के चक्कर में भरपेट न खा लें क्योंकि इससे आपके शरीर में सुस्ती बनी रहेंगी।
- सुबह का नाश्ता ऑयली बिल्कुल नही होना चाहिए। इस बात का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए।
- सुबह के नाश्ते में दूध के साथ-साथ दही भी लिया जा सकता है। दही पेट साफ रखने के लिए काफी लाभदायक होता है और इससे आपके शरीर में इंस्टेंट एनर्जी आती है।
- सुबह का नाश्ता उठने के एक से दो घंटे के अंदर-अंदर कर लेना चाहिए। क्योंकि ज्यादा लंबे गैप के बाद किया हुआ नाश्ता आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
- सुबह नाश्ते के साथ कोई एक फल जरूर खाएं। अगर आप केला खाते है तो वो बेस्ट है। क्योंकि केला में एक संपूर्ण आहार होता है, जिसमें ऐसे न्यूट्रिशन शामिल हैं जिसकी हमारी बॉडी को जरूरत होती है।
- सुबह खाली पेट बादाम खाना भी हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। बादाम के अंदर प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीज़ विटामिन जैसे कई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

