N
डेस्क रिपोर्टर
दिन में कम से कम दो से तीन लीटर पानी पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। पानी हमारे शरीर को न सिर्फ हाइड्रेट ही नहीं रखता बल्कि सेहत को दुरुस्त भी बनाए रखता है। पानी अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। पर इसे कब पीएं और कब नहीं पीएं यह पता होना भी जरूरी है। हम में से कई लोग ऐसे होते है कि वो जो भी खाते हैं उसे खाने के बाद भरपेट पानी पी लेते हैं और ये हमारी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होता है।
डॉक्टर की माने तो वो भी यही सलाह देते हैं कि खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे आपका पाचन खराब हो सकता है। ठीक इसी तरह कुछ ऐसे भी फूड हैं जिन्हें खाने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए, नही तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। तो चलिए जानते है, ऐसे कुछ फूड्स के बारे में…
अमरूद को खाकर नहीं पिए
ठंड के मौसम में हरा-हरा मीठा अमरूत खाने में बेहद अच्छा लगता है और अगर आप अमरूद में थोड़ा सा नमक और मसाला मिलाकर खाए तो खाने में उसका स्वाद दोगुना हो जाता है। पर अगर आप अमरूद खाने के बाद पानी पिएंगे तो इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए अमरूद खा कर कभी पानी न पिए।
भुने हुए चने खाने के बाद नहीं पिए पानी।
अगर आप भुने हुए चने खाने के बाद पानी पिएंगे इससे आपके पेट में दर्द हो सकता है। चने खाने के बाद पानी पीने से चना तरीके से पच नहीं पता है और पाचन तंत्र खराब होने लगता है जिससे पेट में दर्द शुरू हो जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

