शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Health
स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है 'वर्क फ्रॉम होम'
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है 'वर्क फ्रॉम होम'

स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है 'वर्क फ्रॉम होम'

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

कोविड-19 महामारी ने हम सभी की जिंदगी हर मायने में बदल कर रख दी है। फिर चाहे सेहत हो, पैसा हो, निजी जिंदगी या फिर प्रोफेशनल। जनरल ऑफ एप्लाइड साइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान वर्क फ्रॉम होम और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपयोग में काफी वृद्धि हुई है, जिसका हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा असर पड़ता है। लोग ज्यादा थकावट महसूस करने के साथ तनावग्रस्त भी हो गए हैं।


लगातार हो रही वीडियो और ऑडियो मीटिंग ऑफिस का काम खत्म करने के लगातार ऑनलाइन रहने की जरूरत का असर सबसे ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। लोग इसकी वजह से ज्यादा कमजोर और तनाव महसूस करते हैं। इसके साथ ही ऑफिस में काम करने का अनुभव अलग होता है। आपको वहां बेहतर करने की प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। जिससे आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

पिछले 2 सालों में घर से काम करने की वजह से हमारी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ के बीच की लाइन मिट गई है। वर्क फ्रॉम होम के दौरान जरूरत से ज्यादा खा लेने से हमारी हेल्थ पर भी असर पड़ता है, साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए घर से काम करना आरामदायक जरूर है, लेकिन यह कई तरीके से नुकसान भी साथ लाता है। घर से काम कर रहे हैं तो शारीरिक और मानसिक सेहत का भी ध्यान रखें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें