N
डेस्क रिपोर्टर
दुनिया भर में हर साल 25 दिसंबर को बड़े ही धूमधाम से क्रिसमस मनाया जाता है। त्योहार चाहें जो हो उसे धूमधाम से हर कोई मानता है। त्योहारों में सभी के घर तरह तरह पकवान बनते है। पर इसके साथ खाने पीने कि चिंता भी रहती है। अगर आप भी हमेशा अपने वज़न को लेकर सोचते रहते है, तो इस क्रिसमस वेट मैनेजमेंट करके खाएं। अब आप सोच रहे होंगे की कैसे? तो चलिए जानते है।
क्रिसमस पर न खाए अनहेल्दी चीज़ें
एगनॉग
यह एक तरह की ड्रिंक होती है। इसे क्रीम, अंडा, चीनी और दूध से बनाया जाता है। एगनॉग को क्रिसमस पर पिया जाने वाला एक बेहद स्वादिष्ट ड्रिंक होती है। ठंडा और गर्म दोनो ही तरह से पिया जाता है। यह ड्रिंक भले ही बहुत स्वादिष्ट होती है पर यह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं होती है। क्योंकि इसमें कैलोरी और चीनी दोनों की मात्रा अधिक होती है।
कोटेड फल
फल हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। पर अगर इन्हें आप चॉकलेट, चीनी या फिर दूसरी अनहेल्दी चीज़ों के साथ मिक्स करके खाएंगे तो यह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल अच्छी नही होती है। कैरेनल एप्पल, चॉकलेट चैरीज़ यह सब चीज़े खाने में अच्छी तो लगती है पर यह आपकी सेहत को खराब भी कर सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

