हम में से कई लोग ऐसे है जिन्हे अक्सर पेट की समस्या, बेजान बाल, रूखी त्वचा, बढ़ते वज़न जैसी परेशानियां रहती है। फिर चाहे मौसम कोई भी क्यों न हो यह समस्या पीछा नही छोड़ती। इस तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए घरेलू उपायों की मदद ले सकते है। एलोवेरा हमारी बॉडी के लिए बेहद लाभदायक होता है। एलोवेरा जूस शरीर को ज़रूरी हाइड्रेशन देता है, जिससे कई सारी बीमारियां दूर रहती हैं।
एलोवेरा में अमीनो एसिड की भरपूर मात्रा होती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-बी12 भी होता है। इसके अलावा एलोवेरा में विटामिन-A,C, E और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। तो चलिए जानें कि एलोवेरा जूस पीने से अपको किस तरह के फायदे हो सकते है।
एक्ने और पिंपल्स
एलोवेरा जूस में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। एलोवेरा का सेवन करने या फिर इसे लगाने से मुंहासों जैसी समस्या दूर होती है। इसके साथ ही यह एक्ने में होने वाला दर्द और जलन में राहत दिलाता है।
वज़न घटाना में है मददगार
एलोवेरा जूस वज़न घटाने में भी काफी मदद करता है। एलोवेरा जूस अगर आपको अच्छा नहीं लगता है तो आप इसमें नींबू या मेथी के ताज़े पत्तों को पीसकर भी मिला सकते हैं।
पाचन
एलोवेरा जूस पीने से आपका पाचन अच्छा रहता है। एलोवेरा सिर्फ पाचन तंत्र को ही मज़बूत नही बनाता, बल्कि यह पेट से संबंधी कई सारी समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

