शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
डायबिटीज़ के मरीज़ के लिए आंवला है काफी फायदेमंद, जानें कैसे करता है ब्लड शुगर को कंट्रोल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
डायबिटीज़ के मरीज़ के लिए आंवला है काफी फायदेमंद, जानें कैसे करता है ब्लड शुगर को कंट्रोल

डायबिटीज़ के मरीज़ के लिए आंवला है काफी फायदेमंद, जानें कैसे करता है ब्लड शुगर को कंट्रोल

N
डेस्क रिपोर्टर
आज के समय डायबिटीज़ की बीमारी बेहद आम हो गई है। यह बीमारी आज के समय में लोगों के लिए ख़तरे की घंटी बन चुकी है। यह बीमारी रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाने के कारण होती है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। पर इसे आप दवाइयों के साथ सही डाइट, एक्सरसाइज़ और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव ला कर इसे मैनेज किया जा सकता है।

कुछ हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो आंवले के सेवन करने से भी ब्लड शुगर के स्तर को मैनेज कर सकते है। वहीं, आंवला के अंदर इम्यूनिटी बूस्टिंग के गुणों के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि, आंवला को  डायबिटीज़ में रामबाण कहा जाता है। 

जानें क्या है डायबिटीज़ में आंवला के फायदे

ब्लड शुगर के स्तर को ठीक करने और  ना बड़े इसके लिए सदियों से आंवले का इस्तमाल किया जा रहा हैं।  स्किन,  बालों और अन्य बीमारियों के एक समान इलाज के लिए ज़्यादातर स्वास्थ्य चिकित्सक आंवले के इस्तमाल करने  की ही सलाह देते हैं। आंवला के स्वाद  खट्टा और हल्का कसैला होता है। इसका सेवन आप ताज़ा फल के तौर पर कर सकते है।  पाउडर, टॉनिक या फिर आंवले का मुरब्बा भी आप खा सकते है।  

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर की माने तो, अग्नाशयशोथ को रोकने के लिए भी आंवला एक प्रभावी पारंपरिक उपाएं माना जाता है। अग्न्याशय में उत्पादित होने वाला इंसुलिन, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए मदद करता है। 

अगर आपको ताज़ा फल पसंद नहीं, तो आप आंवला का जूस भी पी सकते है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें