शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Health
ठंड के मौसम में हड्डियों में रहता है दर्द तो अपनाएं इन तरीकों को
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ठंड के मौसम में हड्डियों में रहता है दर्द तो अपनाएं इन तरीकों को

ठंड के मौसम में हड्डियों में रहता है दर्द तो अपनाएं इन तरीकों को

N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड आते ही कुछ लोगों को कई की समस्या होने लगती है। इस मौसम में लोगों को हड्डियों में दर्द होने की शिकायत ज्यादा रहती है। जिन लोगों को न्यूरोमेटिस, ऑर्थराइटिस और  जोड़ों में दर्द होता है, उन लोगों के लिए ठंड का मौसम किसी आफत से कम नहीं होता।  अगर आपकी हड्डियों में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो इसका मतलब अपके शरीर को पर्याप्त कैल्शियम नही मिल पा रहा है। डॉक्टर की माने तो हड्डियों की मजबूत करने के लिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए। पर दूध, दही के अलावा भी कई ऐसी चीज़ें होती है जो आपकी हड्डियों को  मजबूत बनाए रखती है।  

अगर आप भी ठंड के मौसम में हड्डियों के दर्द से परेशान है तो  इस समस्या से बचने के कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपनी हड्डियों को मजबूत कर सकते है। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों को... 


कैसे रखें हड्डियों को मजबूत 

 
अधिक सब्जियों का सेवन करें

कई लोगों का मानना है कि हड्डियों को मजबूत करना है तो सिर्फ कैल्शियम वाली ही चीजों का सेवन करें। पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए सिर्फ कैल्शियम ही काफी नही है। इसके लिए Vitamin C वाली चीजों का भी सेवन करना जरूरी है। Vitamin C कि वजह से बोन के बनाने वाले सेल्स सक्रिय होते हैं जिसके कारण हड्डियों में मजबूती बनी रहती है। इसलिए अपने खाने में हरी पत्तीदार सब्जियों और साइट्रस फ्रूट को एड करें। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होगी।

 
एक्सरसाइज करें
हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप एक्सरसाइज भी कर सकते है। इसके लिए आप ऐसी एक्सरसाइज करें जिसमें आपकी वेट उठाने की क्षमता बढ़ें। 

 
प्रोटीन का करें सेवन 
बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए सही  मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना भी बहुत जरूरी है। अगर आपके शरीर प्रोटीन की कमी होगी तो कैल्शियम का अवशोष सही रूप से नहीं हो पाएगा। पर अपको बहुत ज्यादा प्रोटीन का भी सेवन नहीं करना है इससे कैल्शियम का शरीर में नुकसान भी हो जाता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें