N
डेस्क रिपोर्टर
ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ते जा रहा है और यह बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है, जिसके कारण से सांस लेने में बहुत दिक्कत होने लगती है। जिन लोगों को अस्थमा और फेफड़ों से संबंधित बिमारी है उनके लिए यह मौसम बहुत बुरा होता है। इन मरीज़ों को ऐसे में सांस लेने में दिक्कत होती है और हवा में मौजूद प्रदूषण के कारण इनका दम घुटता है।
अगर चैन की सांस लेना हैं तो फेफड़ों को हेल्दी रखना जरूरी है। ताकि आपके शरीर पर प्रदूषण का असर कम हो। फेफड़ों की हिफ़ाज़त करने के लिए हर्बल प्रोडक्ट बहुत असरदार साबित होते है। प्रदूषण से बचाव के लिए आप अपनी चाय में इन हर्बल प्रोडक्ट को मिलाकर पियेंगे, तो धुएं से होने वाली एलर्जी से आप बच सकते है। तो चलिए जानते है ऐसी हर्बल चाय के बारे में जिसे पीने से आपकी बॉडी पर प्रदूषण का असर कम हो सकता है।
लौंग की चाय
लौंग को हम हमेशा से ही सर्दी-खांसी और जुकाम के इलाज के लिए उपयोग करते आए है। ठंड के मौसम में बढ़ते हुए प्रदूषण से बचने के लिए अपनी चाय में लौंग को जरूर मिला कर पीएं। लौंग वाली चाय आपके गले को साफ रखेंगी, साथ ही यह चाय फेफड़ों को भी डिटॉक्स करती है। लौंग एंटीहिस्टामाइन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करती है।
अदरक की चाय
ठंड के मौसम में अदरक बहुत काम आने वाली चीज है अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों कि भरपूर मात्रा होती है। यह कंजेशन और खांसी को कम करने का काम करती हैं। इसको सेवन करने से गले में हो रही खराश कम हो जाती है और इससे फेफड़ों की सूजन को भी आराम लग जाता है।
दालचीन की चाय
दालचीनी प्राकृतिक गुण से भरपूर होती हैं। जो आपका वजन कम करने में बहुत मदद करती हैं। यह हमारी बॉडी में मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाती है और बॉडी में फैट को कम करती है। दालचीनी के अन्दर पॉलिफेनॉल्स एंटीऑक्सिडेंट्स के तत्व होते हैं, जो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल करते है। दालचीनी गुणों से भरपूर होती है यह लंग्स के लिए फायदेमंद साबित होती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

